फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   administration active on the festival of peace and order

त्योहार पर शांति व्यवस्था को प्रशासन सक्रिय

Mon, 13 Jul 2015 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। जिला प्रशासन कुछ निश्चित स्थलों पर मजिस्ट्रेटों को लगाने की तैयारी में है। इसके पहले क्षेत्रों में शांति व्यवस्था के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य को पहले ही जिम्मेदारी सौंप चुका है। इसके साथ ही अतिरिक्त सतर्कता के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


शांति कमेटियों की बैठक के निर्देश हैं। प्रशासन इसको लेकर बैठकें भी कर चुका है। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न अफसरों को पहले से ही जिम्मेदारी सौंपी हैं उसमें नगर मजिस्ट्रेट, फैजाबाद नगर क्षेत्र तथा रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या, अयोध्या क्षेत्र एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों से समंवय बनाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी बनाया गया है।
विज्ञापन


अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) को संपूर्ण फैजाबाद एवं अयोध्या क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) को जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्योहार को लेकर अब अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों को लगाए जाने की तैयारी है। हालांकि इसकी सूची अभी फाइनल नहीं की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों को निर्देश है कि क्षेत्रों में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कहीं कोई विवाद नहीं रहे। शांति समितियों की बैठक के लिए पहले ही निर्देशित दिया जा चुका है। त्यौहार के दिन सुअर बाड़ों से सुअर का बाहर निकलना प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध पूरे दिन संपूर्ण नगर क्षेत्र फैजाबाद-अयोध्या के साथ पूरे जिले में प्रभावी रहेगा। - आरएन शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed