फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Aditya Thackeray will stay in Ayodhya for 6 hours

6 घंटे अयोध्या में रहेंगे आदित्य ठाकरे

Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aditya Thackeray will stay in Ayodhya for 6 hours
अयोध्या। उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे बुधवार को अयोध्या के दौरे पर आ रहे हैं। वे अयोध्या में करीब छह घंटे रहेंगे। यह पूरी तरह से उनका धार्मिक कार्यक्रम है। आदित्य सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सरयू की महाआरती में शामिल होकर दुग्धाभिषेक करेंगे। शहर के इस्कान मंदिर में दर्शन-पूजन का भी उनका कार्यक्रम है। आदित्य ठाकरे बुधवार दोपहर करीब एक बजे पंचशील होटल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

अपराह्न 3:30 बजे पत्रकारों से वार्ता करने के बाद वे शहर के रामनगर स्थित इस्कान मंदिर में 4:45 बजे दर्शन-पूजन करने जाएंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर निर्माण कार्य के भी साक्षी बनेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे सरयू तट पहुंचेंगे। जहां वे मां सरयू का दुग्धाभिषेक कर महाआरती में शामिल होंगे।
आदित्य के दौरे को लेकर शिवसेना के प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने सोमवार शाम से ही अयोध्या में डेरा डाल दिया है। अयोध्या में उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र से करीब 1200 शिवसैनिक भी अयोध्या आ रहे हैं।
इससे पूर्व मनसे प्रमुख राजठाकरे ने पांच जून को अयोध्या आने का एलान किया था लेकिन उनका अयोध्या दौरा रद्द हो गया। उनके कार्यक्रम के तुरंत बाद शिवसेना ने भी आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे की घोषणा की थी।
रामनगरी पहुंचे शिवसेना सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर कहा कि सिर्फ कांग्रेस को ही नहीं सभी विपक्षी दलों को हमलावर होना चाहिए।
जो राजनीतिक दल या नेता सच पूछने की हिम्मत करते हैं या सवाल करते हैं, उनका केंद्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से उत्पीड़न शुरू हो जाता है। यह देश के लिए ठीक नहीं है।
उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव पर कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार राष्ट्रपति पद के लिए सबसे बेहतर नेता हैं। शिवसेना की ओर से उन्हें समर्थन देने का एलान किया गया है।
पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की शरद पवार से मुलाकात के सवाल पर संजय राउत ने कहा, शरद पवार आज देश के सबसे अनुभवी नेता हैं।
15 जून को दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर भाजपा शासित प्रदेशों के नेताओं को बैठक बुलाई है। शिवसेना के नेता भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। शरद पवार राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से चुने जा सकते हैं।

वहीं डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को नौकरी दिए जाने के नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर संजय रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले भी दो करोड़ नौकरी देने को कहा था। भाजपा के लोगों ने तो पांच करोड़ रोजगार देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed