फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action

बभनियावा प्रधान के खिलाफ अनियमितता की जांच पूरी

Tue, 28 Jan 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Action
सोहावल। ग्राम पंचायत बभनियावां के ग्राम प्रधान के खिलाफ अनियमितता के आरोपों की जांच जिला विकास अधिकारी ने पूरी कर ली। इनके साथ पंचायत विभाग के कर्मी व शिकायतकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरोप है गांव निवासी प्रयाग दत्त तिवारी, बीडीसी अभिषेक कुमार सहित कुछ अन्य ने बीते दिनों ग्राम प्रधान ज्ञान स्वरूप सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत की थी। जांच में देरी को लेकर गांव के लोगों ने इसकी शिकायत फिर डीएम से की तो जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे थे। इसको लेकर सुबह से ही गांव में ग्रामीणों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

दोपहर जांच टीम बनाकर जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह एडीओ पंचायत बिंदु राम, ग्राम पंचायत अधिकारी घनश्याम वर्मा निर्धारित स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू हुई। लगभग तीन घंटे से ज्यादा समय तक की गई जांच और लगभग आधा दर्जन आरोपी मामलों की स्थलीय जांच के बाद टीम वापस चली गई। पूछे जाने पर एडीओ पंचायत बिंदु राम ने बताया जिला विकास अधिकारी की मौजूदगी में जांच कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट 15 दिन में जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी इसके बाद ही अगली कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed