फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused of copying from 28 colleges canceled exams

नकल के आरोपी कॉलेजों की निरस्त परीक्षाएं 28 से

Tue, 15 Sep 2015 11:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
इसके लिए विवि प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा कर दी है। जबकि विवि ने निरस्त परीक्षा दोबारा कराने को कॉलेजों का चयन पहले ही कर लिया था, मगर अभी परीक्षा कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य परीक्षा में निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल व सचल दलों ने परिक्षेत्र के कई कॉलेजों में नकल पकड़ी थी। ऐसे कुल 14 कॉलेजों की परीक्षाएं निरस्त हुई थीं।
विज्ञापन


परीक्षा खत्म होने के बाद हुई परीक्षा समिति की बैठक में आरोपित रहे 14 कॉलेजों की निरस्त परीक्षा दोबारा संपन्न कराने के लिए कॉलेजों का चयन हो गया था, लेकिन परीक्षा तिथि अटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से ऐसे कॉलेजों में परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट भी फंसा है। जिन कॉलेजों की नकल के आरोप में परीक्षाएं निरस्त हुईं थीं, उनमें नंदिनीनगर महाविद्यालय नवाबगंज गोंडा के 2417 परीक्षार्थी, स्व. रवींद्र सिंह स्मारक पीजी कॉलेज वजीरगंज गोंडा के 1077, मोहनलाल वर्मा पीजी कॉलेज बाराबंकी के 182, स्व. वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मारक कॉलेज सुल्तानपुर के 1981, पं. राजपति महाविद्यालय प्रतापगढ़ के 219, शिव सावित्री महाविद्यालय फैजाबाद के 1896, रामतीर्थ चौधरी महाविद्यालय उतरौला बलरामपुर के 119, माता रामदासी महिला महाविद्यालय गोंडा के 157, रामचंद्र सिंह महाविद्यालय रुदौली फैजाबाद के 1299, शांती स्मारक महाविद्यालय सैमसी फैजाबाद के 716, शिव सावित्री महाविद्यालय फैजाबाद के 763, अर्जुन प्रसाद महिला महाविद्यालय अंबेडकरनगर के 127, सहयोगी आरबी पीजी कॉलेज बाराबंकी के 263 और सावित्री महिला महाविद्यालय दर्शननगर फैजाबाद की 84 छात्राएं प्रभावित हैं।


बताया जा रहा कि विवि के परीक्षा न कराने से ऐसे कॉलेजों का अभी रिजल्ट नहीं घोषित हुआ है। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक एमएम अंसारी ने बताया कि अवध विवि की ओर से नकल के आरोप में रद्द की गई परीक्षा की तिथि 28 सितंबर प्रस्तावित कर दी गई है। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम प्रश्नपत्र के अनुसार घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed