{"_id":"5f998a428ebc3e9bc567c272","slug":"accident-on-highway-faizabad-news-lko547446948","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टक्कर लगने के बाद बस के नीचे फंसकर घिसटती चली गई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टक्कर लगने के बाद बस के नीचे फंसकर घिसटती चली गई बाइक, एक की मौत
हाईवे पर हादसे के बाद बस की नीचे फंसी बाइक।
- फोटो : FAIZABAD
Link Copied
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रानीमऊ चौराहे पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लहूलुहान होकर बीच ह्राइवे पर गिर गए। इस दौरान बाइक बस में फंसकर रगड़ती हुई कुछ दूर तक चली गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र में रानीमऊ चौराहे के पास एक रोडवेज बस ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा सुनील कुमार व सिपाही सुनील कुमार ने निजी वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी मवई भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान मत्तू रावत (50) पुत्र खुशीराम रावत निवासी बर्तरा थाना मवई की मौत हो गई। जबकि उसका साथी अमरेश कुमार (35) निवासी दुल्लापुर का इलाज चल रहा है। हल्का दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मत्तू रावत की मौत हो गई। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।