फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident in river

सरजू नदी में नाव पलटने से 3 लापता, 5 लोग तैरकर निकले

Sun, 08 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
accident in river
नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटी लोग व मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : FAIZABAD
पूरा बाजार। महाराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात आठ लोगों से भरी नाव सरयू नदी में पलट गई। इस दौरान पांच लोग किसी तरह तैरकर किनारे आ गए। जबकि तीन लोग नदी की धारा में लापता हो गए। ये लोग नदी के उस पार से खेती कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मडना के ग्रामीण प्रतिदिन नाव पर बैठकर नदी के उस पार अपने खेतों में काम करने जाते हैं। रविवार को भी एक नाव पर सवार होकर 8 लोग नदी के उस पार खेती करने गए हुए थे। शाम करीब 6:30 बजे ये लोग वापस लौट रहे थे। तभी सरयू की बीच धारा में नाव पलट गई।
विज्ञापन

इस दौरान नाव पर सवार 5 लोग किसी तरह तैरकर किनारे पर आ गए लेकिन दो किशोरी समेत एक पुरुष नदी की धारा में लापता हो गए। लापता हुए किशोरियों की पहचान संगीता पुत्री बलराम (16 ), सुमन पुत्री राम सांवले (16) व रामकुमार पुत्र बीपत (30) निवासी मडना के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाव पलटने की सूचना गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। आननफानन में ग्रामीण, स्थानीय नाविक व अन्य लोग नदी की ओर भागे। नाव की सहायता से नदी में लापता हुए लोगों की तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। थोड़ी ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस टीम ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
मडना निवासी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण प्रतिदिन खेती के काम व चारे की तलाश में नदी उस पार जाते हैं। रविवार को भी नाव पर सवार आठ लोग चारे के साथ वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

थाना प्रभारी महाराजगंज श्रीनिवास पांडे ने बताया कि डूबे हुए तीन लोगों की तलाश की जा रही है, लेकिन अंधेरा होने के कारण दिक्कतें आ रही थीं। इस कारण रात में बचाव कार्य बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह दोबारा गोताखोरों की सहायता से नदी में जाल डालकर लापता लोगों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed