फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident in fog

घने कोहरे में भिड़ीं 24 गाडिय़ां, युवक की मौत, पत्नी व बच्ची जख्मी

Thu, 28 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
accident in fog
अयोध्या। गोरखपुर हाईवे पर गुरुवार भोर कोहरे के चलते करीब 24 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी समेत तीन साल की मासूम बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन

चार अन्य को भी मामूली चोटें आईं है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर करीब चार घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को किनारे हटाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कोहरे का कहर अब हाईवे पर सफर करने वालों के लिए जानलेवा बन गया है। लखनऊ-गोरखपुर फोर लेन नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक दर्जन वाहनों की भिड़ंत के बाद गुरुवार को फिर हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लखनऊ से गोरखपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। कोहरे के कारण पीछे आ रही गाड़ियों को ट्रक नहीं दिखा और करीब दर्जनों छोटे-बड़े वाहन आपस में टकरा गए।
इस दौरान पीछे से आ रही सेंट्रो कार ट्रकों के बीच में फंसकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में मुकेश कुमार निवासी सिवान बिहार की मौत हो गई। वहीं मुकेश की पत्नी सुमन व आरुषि (3) सहित छह लोग लोग घायल हो गए। घायलों को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में 24 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इनमें से कई गाड़ियां हवा में उछलकर पलट गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर हाईवे खुलवाया।

अयोध्या क्षेत्राधिकारी अमर सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में वाहनों का आवागमन लगा रहता है। इस दौरान सरयू पुल पार होते ही एक ट्रक डिवाइडर से जा टकरा गया, जिसके बाद पीछे से आ रहे दर्जनों वाहन एक-दूसरे में टक्कर मारते रहे। लगभग 24 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed