{"_id":"5ded326e8ebc3e1bc46111ee","slug":"accident-faizabad-news-lko4966702124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो घरों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो घरों को नुकसान
विज्ञापन
सेवरा मोड़ के निकट अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर। थाना इनायतनगर के सेवरामोड़ हाईवे पर रविवार सुबह रायबरेली से अयोध्या की ओर सीमेंट लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया, जिससे दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
ट्रक की जोरदार टक्कर से आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह ट्रक चालक व क्लीनर को गाड़ी से बाहर निकाला। ट्रक चालक को भी काफी चोटें आईं हैं। इनायत नगर पुलिस ने ट्रक चालक को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया।
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए मकान के मालिक डॉ. कमलनाथ त्रिपाठी निवासी सेवरा मोड़ ने इनायत नगर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेरे मकान का करीब 1,20,000 का नुकसान हुआ है। जिसमें मकान का छज्जा और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही मकान में दरार आ गई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मकान मालिक राम अवतार चौहान ने भी क्षतिग्रस्त हुए मकान का नुकसान का ब्योरा सहित तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।
ट्रक ड्राइवर की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। ट्रक मालिक को बुलाया गया है। उचित मुआवजा गृह स्वामियों को दिलाया जाएगा। मौका मुआयना क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश राय ने भी करते हुए मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। ट्रक चालक पुलिस के कब्जे में है।