फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident

विद्यालय परिसर में गिरा हाइटेंशन तार, बच्चे सहमें

Thu, 21 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
accident
विद्युत लाइन का तार परिसर में गिर पड़ा। - फोटो : FAIZABAD
हैदरगंज। प्राथमिक विद्यालय रंडौली पश्चिम पाली परिसर में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार परिसर में टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

तार गिरते ही जमीन से लपटें उठने लगीं। यह देख विद्यालय में मौजूद सहायक अध्यापिका और बच्चे सहम गए। करंट फैलने के अंदेशे से सभी चिल्लाने लगे।
आननफानन सप्लाई बंद करा दी गई। हालांकि सूचना के बावजूद काफी देर तक मरम्मत का काम नहीं हो पाया था। हादसे के समय विद्यालय में कुल 46 बच्चे व प्रधानाध्यापक समेत तीन स्टाफ के लोग थे। इस दौरान हड़कंप की स्थिति रही।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे प्राथमिक विद्यालय रंडौली पश्चिम पाली में पढ़ाई चल रही थी। इसी बीच अचानक हाईटेंशन लाइन का तार परिसर में टूटकर गिर गया। चिंगारी व लपटें उठतीं देख सभी सहम गए।
विज्ञापन

अध्यापिका की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि सुभाष वर्मा ने रामनगर मंगारी के अवर अभियंता को घटना की सूचना दी और तार को हटवाने का आग्रह किया। घंटों बाद भी कोई कर्मचारी विद्यालय नहीं आया। इस दौरान बच्चे कक्षाओं में दुबके रहे। परेशान होकर सहायक अध्यापिका ने पुन: ग्राम प्रधान को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर लगभग एक बजे सुभाष वर्मा ने इसकी सूचना एसडीएम के मोबाइल पर दी। इस दौरान विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। लेकिन मरम्मत का काम नहीं हो सका।
अवर अभियंता रामनगर मंगारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस समय उनका संगठन स्ट्राइक पर है लेकिन संविदा कर्मचारी को भेजा है। संविदा कर्मचारी ने बताया कि सुबह ही सप्लाई बंद करा दी थी। बताया कि सप्लाई सुल्तानपुर जनपद के अंतर्गत स्थित गलिबहा फीडर से होती है।
मेंटेनेंस हम लोगों को देखना पड़ता है। वहां के कर्मचारी यहां काम करने नहीं आते हैं और न ही हमें शटडाउन ही मिलता है। हालांकि टूटे तार की मरम्मत के लिए मैं जा रहा हूं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष वर्मा ने बताया कि विद्यालय के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन और लटके तार की शिकायत अवर अभियंता से कई बार की गई है। 15 दिन पहले ही गलिबहा फीडर के अवर अभियंता से मिलकर इस तार को हटवाने की बात कही थी लेकिन उन्होंने बताया कि हम सिर्फ शटडाउन दे सकते हैं। रामनगर फीडर मेंटेनेंस का काम देख रहा है।
प्राथमिक विद्यालय रंडौली पश्चिम पाली में हाईटेंशन तार गिरने के मामले में पावर कारपोरेशन से तार हटवाने के लिए आवश्यक लिखा-पढ़ी की जाएगी।
संतोष देव पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed