फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Aarti performed by Ramlala, anointed mother Saryu

रामलला की उतारी आरती, मां सरयू का किया अभिषेक

Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aarti performed by Ramlala, anointed mother Saryu
अयोध्या में सरयू का पूजन कर दुग्धाभिषेक करते उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू,एम उषा नायडू ,राज्यप? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे उपराष्ट्रपति का आगमन रेलवे स्टेशन अयोध्या पर हुआ। यहां से उपराष्ट्रपति का काफिला सीधे श्रीरामजन्मभूमि पहुंचा।
विज्ञापन

यहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्य को भी देखा। इसके बाद हनुमानगढ़ी में माथा टेका और मां सरयू की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का रामलला के दरबार में भव्य अभिनंदन किया गया। रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उन्हें पूजा-अर्चना और आरती करवाई। पुजारी ने रामनामा भी उपराष्ट्रपति व उनकी पत्नी एम ऊषा नायडू को भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति का काफिला हनुमानगढ़ी पहुंचा। जहां प्रवेश द्वार पर वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का रामनगरी की परंपरा के अनुरूप अभिनंदन किया गया।
इसके बाद हनुमंतलला के दरबार में प्रवेश करने पर उन्होंने सबसे पहले दरबार में माथा टेका। हनुमानजी को प्रसाद अर्पित किया और दर्शन करने के बाद आरती भी उतारी। इसके बाद हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से आशीर्वाद लिया।
उन्होंने उपराष्ट्रपति को पगड़ी पहनाई, रामनाम और चांदी की गदा भेंटकर भव्य अभिनंदन किया। यहां पुजारी राजूदास, हेमंत दास आदि संतों ने भी उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
हनुमानगढ़ी में करीब 15 मिनट तक पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे सरयू तट पहुंचा। यहां आंजनेय सेवा समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास की अगुवाई में उपराष्ट्रपति ने मां सरयू के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

उन्होंने मां सरयू का 21 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद मां सरयू की आरती भी उतारी। यहां से दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति रामकथा पार्क के पास स्थित सरयू होटल पहुंचे। यहां जलपान व विश्राम के बाद 2.45 बजे उपराष्ट्रपति रेल मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए।

अयोध्या में रामजन्म भूमि परिसर में आरती लेते उप राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू,एम उषा

अयोध्या में रामजन्म भूमि परिसर में आरती लेते उप राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू,एम उषा- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या में रामलला का दर्शन करते उप राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू,एम उषा नायडू ।-संव?

अयोध्या में रामलला का दर्शन करते उप राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू,एम उषा नायडू ।-संव?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed