फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A roadmap for all-round development of Ayodhya will be prepared

अयोध्या के सर्वांगीण विकास की तैयार होगी रूपरेखा

Sat, 11 Sep 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
A roadmap for all-round development of Ayodhya will be prepared
अयोध्या। अखिल भारतीय महापौर परिषद की दो दिवसीय बैठक रविवार से शुरू हो रही है। पहले दिन की बैठक में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन शामिल होंगे। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में महापौर अयोध्या नगर निगम ऋषिकेश उपाध्याय व नगर आयुक्त विशाल सिंह ने संयुक्त रूप से दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में देश भर के करीब 70 महापौर शामिल होंगे। बैठक में भगवान राम के जीवन काल से संबंधित संपूर्ण देश में स्थापित चिह्नों और स्मृतियों के अलावा उन स्थानों को चिह्नित कर उनके सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के विकास पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि पहले दिन की बैठक में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन शामिल होंगे। अयोध्या पहुंचने वाले सभी महापौर पहले सरयू स्नान कर रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। यूपी के अतिरिक्त मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, राजस्थान, केरल, हरियाणा, बंगाल, तमिलनाडु व उड़ीसा समेत कई राज्यों के मेयर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि कार्यसमिति का समापन प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा के महापौर नवीन जैन व प्रदेश के सभी पदाधिकारी 12 सितंबर को अयोध्या पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed