फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A grand residential colony will be developed on the highway

हाईवे पर विकसित होगी भव्य आवासीय कॉलोनी

Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
A grand residential colony will be developed on the highway
अयोध्या। बढ़ रहे शहर और कम पड़ रहे आवासीय भवनों के बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) नई आवासीय कॉलोनी बनाने की तैयारी में है। कॉलोनी बहुत विस्तृत न होते हुए मॉर्डन व्यवस्थाओं की तर्ज पर विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

कॉलोनी के आगे का हिस्सा टॉयलेट ब्लॉक व कामर्शियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि अंदर का इलाका पूरी तरह से आवासीय पर होगा।
कॉलोनी को विकसित करने के लिए एडीए ने रायबरेली व आजमगढ़ हाईवे पर दो स्थान चिह्नित किए हैं। इस पर जल्द ही विकास प्राधिकरण कार्य शुरू करेगा।
राममंदिर का फैसला आने के बाद अयोध्या में भूमि के आवासीय भवनों की मांग तेजी से बढ़ी है लेकिन मौजूदा समय में आवासीय इकाईयों के पास कोई बड़ा प्लान नहीं है।
विज्ञापन

ग्रीन सिटी व अन्य कुछ बड़े प्रोजेक्टों पर कार्य चल रहा है लेकिन इसमें मध्यम वर्ग के लोगों को बहुत कुछ मिलने वाला नहीं है। एडीए ने दो वर्षों में बढ़ती मांग के अनुसार कोई नई कॉलोनी नहीं विकसित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विकास प्राधिकरण नए सिरे से हाईवे पर नई आवासीय कॉलोनी बनाने की तैयारी की है। इसका खाका तैयार हो रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने आजमगढ़ व रायबरेली हाईवे पर भूमि भी चिह्नित की है।
दोनों भूमि लगभग 30 से 35 एकड़ के आसपास है। जल्द ही भूमि क्रय व अन्य प्रक्रियाएं प्राधिकरण की टीम शुरू करेगी। कॉलोनी को अति आधुनिक ढंग से विकसित किए जाने की योजना है।
इसमें हाईवे पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए अति आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक, मॉल, रेस्टोरेंट सहित दुकानें बनाई जाएंगी जबकि पीछे के हिस्सों में अपार्टमेंट व आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी।
अयोध्या विकास प्राधिकरण भले की नई आवासीय योजना की तैयारी में है लेकिन अभी प्राधिकरण इस स्थिति में नहीं है कि नई आवासीय कॉलानी को पूरी तरह स्थापित कर दे।
इसके लिए प्राधिकरण प्रधानमंत्री आवासीय योजना व श्रीराम टॉवर के बिक जाने का इंतजार कर रहा है। इन दोनों के बिक जाने के बाद प्राधिकरण के पास 40 करोड़ से अधिक की धनराशि प्राप्त होगी। इससे बाद ही नई आवासीय कॉलोनियां वजूद में आ सकेंगी।
आगामी समय में रामनगरी का सर्वाधिक विकसित होने वाला इलाका रिंग रोड के आसपास का ही होगा। इसके लिए भविष्य में बड़े प्लान तैयार किए गए हैं। प्राधिकरण भी अपनी नई आवासीय कॉलोनी रिंग रोड के आसपास ही बना रहा है।
प्राधिकरण की कोशिश है कि नई आवासीय कॉलानी को रिंग रोड से जोड़ा जाए, जिससे नए क्षेत्र में लोगों की रुचि बढ़े और इंनवेस्टरों के लिए बड़ा स्थान मिल जाए।

अयोध्या विकास प्राधिकरण नई आवासीय कॉलोनी विकसित किए जाने की तैयारी में है। इसके लिए आजमगढ़ व रायबरेली हाईवे पर दो स्थान चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही यहां पर कॉलोनियां वजूद में आएंगी।- आर पी सिंह, सचिव अयोध्या विकास प्राधिरकण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed