फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एनजीओ पर भड़के डीएम-सांसद

एनजीओ पर भड़के डीएम-सांसद

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। स्वास्थ्य विभाग के सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग की असलियत खुलकर सामने आ गई। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद विभाग में काम करने वाली एक एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश के बावजूद विभाग ने केवल नोटिस जारी करके काम चला लिया। इस पर डीएम और सांसद भड़क उठे। दोनों ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम के निर्देश के बाद भी खराब काम करने वाली एनजीओ को ब्लैक लिस्ट करने का मुद्दा उठाया तो बैठक में सन्नाटा पसर गया। यहां मौजूद डीएम के साथ ही विभाग कुछ अन्य अफसरों ने भी कार्रवाई प्रस्तावित बताया लेकिन विभाग ने अब तक केवल एनजीओ को नोटिस जारी की है। इस पर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और सांसद लल्लू सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बैठक में एनआरएचम घोटाले में सीबीआई जांच के दायरे में आए एक डॉक्टर पर चर्चा भी हुई। बताया गया है कि पूर्व जिले में तैनाती के समय जांच शुरू हुई थी हालांकि डाक्टर ने डाक्टर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। सांसद लल्लू सिंह ने जिले में एनएचएम के तहत संचालित होने वाली योजनाओं की सूची सभी जनप्रनिधियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा। निर्देश दिया है कि ब्लॉक वार सीएचसी, पीएचसी और सेवाओं के बारे में ब्लाक प्रमुखों को, विधानसभावार सूची विधायकों को और जिले भर की सूची उन्हें उपलब्ध कराई जाए। कहा कि मिलने वाली सुविधाओं को वह स्वयं देखेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को व्यापक प्रचार -प्रसार कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा नेे बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नेशनल एंबुलेंस सेवा 102 एवं 108 एंबुलेंस से अब जनपद के बाहर राज्य मुख्यालय/उच्चतर चिकित्सा इकाई तक रोगियों को नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

सांसद ने डीएम को आशय की सूचना 108, 102 एंबुलेंस पर लिखवाने के लिए कहा। सांसद ने एनआरएचएम के अंतर्गत स्वास्थ्य इकाईयों के निर्माण की धीमी प्रगति एवं निर्माण इकाई के बदलाव पर नाराजगी जताई। तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएमओ को समस्त निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी उपस्थित सभी सदस्यों को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने के लिए कहा। बताया कि जिला महिला चिकित्सालय एवं 11 सीएचसीी में संस्थागत प्रसव के दौरान महिलाओं नि:शुल्क भोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मित्रसेन यादव के प्रतिनिधि राजबहादुर यादव नें अरोग्य निधि की चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीना देवी गुप्ता, रुदौली विधायक श्री राम चंद्र यादव, बीकापुर विधायक प्रतिनिधि राजबहादुर यादव, मसौधा ब्लाक प्रमुख स्वामी नाथ यादव, बीकापुर ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह, हैरिग्टनगंज ब्लाक प्रमुख प्रियंका सेन, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीपीआरओ एकेसिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला महिला चिकित्सालय की डाॅ. एसके शुक्ला, एसीएमओ डॉ. एकेसिंह, डॉ देशबंधु सहित अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed