{"_id":"126-71209","slug":"Faizabad-71209-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
Faizabad
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद (ब्यूरो)। कोहरे और ठंड की मार अब हर किसी पर भारी होने लगी है। फर्राटे भरती रहीं ट्रेनें अब रेंगने को विवश हो गई हैं। इसकी वजह से रात और सुबह आने वाली कई ट्रेनें घंटों बाद गुजरीं। करीब 190 किमी. दूर वाराणसी से चलकर सुबह 10 बजे यहां पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे की देरी से लखनऊ के लिए रवाना हुई। दो दिनों से सुबह शाम गिरते कोहरे और दिन में धुंध रहने से पहियों की गति कम हो गई है।
रेलवे स्टेशन की पूछताछ सेवा वर्षों से ठप होने के कारण विवश यात्री ट्रेनों के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंच जा रहे हैं। कई-कई घंटे विलंब के कारण यात्री प्लेटफॉर्म पर ठंड से परेशान हैं। कोहरे के कारण रविवार को कई ट्रेनें कम से कम दो घंटे की देरी से फैजाबाद पहुंचीं। सियालदाह से जम्मू चली अप एक्सप्रेस ट्रेन की दशा भी अच्छी नहीं थी। वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले लोग अंधेरे में ही स्टेशन पहुंच गये, लेकिन गाड़ी 6:20 की जगह 8:35 बजे पहुंची। दिल्ली-आजमगढ़ के बीच दौड़ने वाली कैफियात एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी से लखनऊ जाने वाली अप पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे की देरी से रवाना हुईं। यही हाल डाउन दून एक्सप्रेस, डाउन दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, डाउन अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, अप किसान एक्सप्रेस ट्रेन का रहा। यह सभी गाड़ियां दो से तीन घंटे की देरी से गुजरीं। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे के चलते सभी गाड़ियां रेंग रही हैं।