फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सत्र के बीच में 55 शिक्षकों का तबादला

सत्र के बीच में 55 शिक्षकों का तबादला

Sun, 15 Dec 2013 05:43 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sun, 15 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। मध्य शिक्षा सत्र में शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक है, लेकिन जिले में एकमुश्त 55 अध्यापकों का गुपचुप तरीके से तबादला कर दिया गया। यह सूची न तो चस्पा की गई और न ही इसकी प्रति प्राथमिक शिक्षक संघ को दी गई। इसके कारण सूची सवालों के घेरे में है। खास बात यह है कि जिन शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है, वे सभी रसूख वाले बताए जाते हैं। जनप्रतिनिधियों की सिफारिश पर विभाग ने सत्र के मिड-टर्म में यह कदम उठाया है। अभी भी अनेक ऐसे शिक्षक है जो विभिन्न कारणों से स्थानांतरण चाहते है, लेकिन उनके प्रार्थना-पत्र के साथ सिफारिशी चिट्ठी न होने के कारण उनका तबादला नहीं हो सका।
विज्ञापन

मवई शिक्षा क्षेत्र में तो कई विद्यालय एकल अध्यापकों के भरोसे हो गए। तीन माह पहले विभाग ने गैरजनपदों से आए शिक्षकों की तैनाती उन स्कूलों में की थी जो या तो बंद थे या एकल थे। मध्य सत्र में हुए तबादले से एक बार फिर दर्जनों स्कूलों के छात्र/छात्राओं को एक अध्यापकों के भरोसे छोड़ दिया गया। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मवई के प्राथमिक विद्यालय नवरोजपुर बघेड़ी और कोटवा की हालत खराब है। प्रावि नवरोजपुर बघेड़ी की शिक्षिका सुनीता सिंह का स्थानांतरण मया शिक्षा क्षेत्र के प्रावि रसूलपुर में कर दिया गया, जबकि प्रावि कोटवा के शिक्षक मनीष पांडेय का तबादला मया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवासूर्यभानपुर कर दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर के प्रभुनाथ पांडेय का स्थानांतरण तारुन के पूमावि कोरो राघवपुर में हो गया। यह विद्यालय अब एकल हो गए हैं। यही तस्वीर प्राथमिक स्कूल सड़वा की भी है। खंड शिक्षा अधिकारी मवई अब्दुल हकीम खां ने यह तो स्वीकार किया कि ब्लॉक से 10 शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है लेकिन जैसे ही बंद व एकल विद्यालयों का नाम पूछा गया तो उन्होंने बात ही नहीं की। रुदौली से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुए शिक्षकों के स्थानांतरण ने यहां के प्राथमिक स्कूल बाजार का पुरवा, बुलबुलपुर, रसूलपुर नेवादा, बनगवा, फरीदपुर और मीरमऊ में छात्र-शिक्षक का अनुपात ही बिगाड़ दिया। इन विद्यालयों में अब सिर्फ एक ही शिक्षक रह गए है। यही कक्षा एक से लेकर पांच तक के छात्र/छात्राओं को पढ़ाएंगे। प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान शिक्षक का होना अनिवार्य है लेकिन पूरा बाजार ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल भदौली की विज्ञान शिक्षक रेनू राजपूत को प्रावि चरेरा में प्रधानाध्यापक बना दिया गया। अब भदौली विज्ञान विहीन शिक्षक की कटेगरी में शामिल हो गया। एक मामला अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र में प्रकाश में आया है जहां के प्राथमिक विद्यालय अंडूतारा के शिक्षक दिलीप कुमार यादव का तबादला कर दिया गया, लेकिन यहां पर तैनात रितु दुबे पर ध्यान नहीं दिया गया जो शहर से 82 किमी. दूर अंडूतारा जाती है। इनकी परेशानियों पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed