फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कालाबाजारी का 5 हजार लीटर केरोसिन पकड़ा

कालाबाजारी का 5 हजार लीटर केरोसिन पकड़ा

Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले में सरकारी राशन के साथ केरोसिन की भी बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट व डीएसओ के छापे में कैंट थाने के अब्बू सराय गांव स्थित एक खेत से भारी मात्रा में पकड़े गए केरोसिन ऑयल से इसका खुलासा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंच अधिकारियों ने केरोसिन के सभी ड्रमों को सीज करा कब्जे में ले लिया। मौके से केरोसिन ऑयल के 24 ड्रम भरे पाए गए, जिसमें करीब 5,000 लीटर तेल भरा था। इसके साथ 28 ड्रम खाली मिले। पकड़ा गया मिट्टी का तेल अब्बू सराय निवासी हसमत अली का बताया गया है। इसे कालाबाजारी के लिए रखने की खबर है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए डीएम की संस्तुति ली जा रही। शुक्रवार दोपहर डीएम वीके द्विवेदी को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि कैंट थाना क्षेत्र के राजमार्ग किनारे स्थित अब्बू सराय गांव के एक खेत में झाड़-झंखाड़ के बीच केरोसिन के कई ड्रम रखे हुए हैं। इस पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट रामसूरत पांडेय व जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्र को छापा मार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर मय टीम पहुंचे अधिकारियों को जल निगम के स्टोर के नजदीक उक्त खेत से झाड़ियों के बीच केरोसिन ऑयल के 24 ड्रम भरे और 28 ड्रम खाली मिले। इसमें प्रति ड्रम दो सौ लीटर केरोसिन भरा था। इस तरह मौके से लगभग पांच हजार लीटर तेल बरामद हुआ है। अधिकारियों ने बरामद सभी ड्रमों को सीज कर केरोसिन के अधिकृत डीलर आरकेबीके प्राइवेट लिमिटेड के संरक्षण में दे दिया है। डीएसओ केपी मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया केरोसिन कालाबाजारी का है। जिसे अब्बू सराय निवासी हसमत अली का बताया गया है। वह वर्तमान में कोटेदार तो नहीं है, लेकिन कुछ वर्षों पहले हसमत उचित दर विक्रेता जरूर था। कोटेदार न होने के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में केरोसिन ऑयल उसके पास कहां से आया? इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने से पहले डीएम की संस्तुति के लिए पत्र भेज दिया गया है। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद हसमत अली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed