फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जश्न-ए-आजादी आज, छाया उत्साह

जश्न-ए-आजादी आज, छाया उत्साह

Wed, 15 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
जश्न-ए-आजादी आज, छाया उत्साह
जश्न-ए-आजादी आज, छाया उत्साह
विज्ञापन

फैजाबाद। जश्न-ए-आजादी को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ऐतिहासिक भवनों के सजाया जा रहा है। सुबह छह बजे सर्वधर्म प्रभात फेरी निकाली जाएगी। आठ बजे झंडारोहण के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। जगह-जगह झांकियां सजाई जाएगी। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर निर्देश जारी कर दिया है। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाएं। सभी कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्हे बच्चों एवं छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें विशेष रूप से स्वतंत्रता पर्व के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए। इस वर्ष विशेष रूप से पॉलिथीन के दुष्प्रभाव व पर्यावरण संरक्षण विषय पर बच्चों व छात्रों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने, उन्हें पुरस्कृत करने के लिए कहा। तमाम कार्यक्रमों के साथ बुधवार को पौधरोपण के बीच स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक दिन पर लाखों की संख्या पौधों को रोपित करके जिले को हरा-भरा बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। पौधरोपण के लिए तैयारी जोरों पर है।

होने वाले कार्यक्रमों पर एक नजर-
सुबह 6 बजे : सर्वधर्म प्रभात फेरी
सुबह 6 बजे : ग्राम स्वावलंबी विद्यालय खादी आश्रम आचार्य नगर में सामूहिक कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना
सुबह 6:30 बजे : ओपेन क्रॉस कंट्री रेस प्रेस क्लब के सामने से
सुबह 8 बजे से : सभी राजकीय तथा गैर राजकीय भवनों, पंचायत भवनों, विद्यालयों में ध्वजारोहण
सुबह 8:30 बजे : जनपद में स्थापित सभी शहीदों/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
सुबह 9 बजे : सभी मलिन बस्तियों, कुष्ठ आश्रमों में स्वच्छता कार्यक्रम
सुबह 10 बजे : चिकित्सालयों में कुष्ठ आश्रम अयोध्या एवं मूक-बधिर विद्यालय अयोध्या में फल वितरण
अपराह्न 3 बजे से : जिला कारागार के बंदियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान के संबंध में गोष्ठी
शाम 4 बजे से : तिलक हाल में कक्षा 10 से 12 बजे तक के छात्रों की पॉलिथीन के प्रयोग के दुष्प्रभाव विषय पर निबंध, लेखन और
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता सर्वोपरि है वाद विवाद प्रतियोगिता
कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय एकता में राष्ट्रीय पर्वों एवं उत्सवों का योगदान विषय पर निबंध और पर्यावरण
संरक्षण का महत्व विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता
शाम 5 बजे से : तिलक हाल में नन्हें-मुन्ने बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed