फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अपहरण कर युवती से गैंगरेप, दोनों आरोपी फरार

अपहरण कर युवती से गैंगरेप, दोनों आरोपी फरार

Tue, 14 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अपहरण कर युवती से गैंगरेप, दोनों आरोपी फरार
अपहरण कर युवती से गैंगरेप
विज्ञापन

फैजाबाद। महराजगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती को एसयूवी सवार युवकों ने उठा लिया। रास्ते में उसके साथ दुराचार किया, फिर रात दो बजे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। घटना गुरुवार रात की है, मगर परिवारीजन लोकलाज से चुप रहे। बाद में सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो पीड़िता के पिता ने रविवार देर रात दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपी के पिता व रिश्तेदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को दी गयी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री गुरुवार शाम खेत गई थी। इस दौरान बोलेरो सवार युवकों ने उसका मुंह दबाकर जबरन वाहन में लाद लिया। रास्ते में ले जाकर दुराचार किया। बाद में रात दो बजे गांव के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़िता व परिवारीजनों ने लोकलाज के भय से मुंह नहीं खोला, किंतु शनिवार सुबह पूरी घटना किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बाहर रह रहे पीड़िता के पिता ने घर आकर पूछताछ की तो, युवती ने आपबीती बताई। वह पीड़िता को लेकर शनिवार शाम थाने पहुंचा, मगर व्यस्तता की बात बताकर पुलिस ने रविवार सुबह थाने पर आने को कहा। सोशल मीडिया में वायरल खबर को लेकर उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप पर रविवार रात पुलिस ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जलालुद्दीन नगर मोहम्मदपुर कस्बा निवासी अवधेश कुमार यादव व उसके रिश्तेदार भोला यादव के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष महराजगंज राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के पिता, रिश्तेदार व एक नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed