{"_id":"593d7bbb4f1c1b7c698b45c6","slug":"91497201595-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने हटवाए तालाब से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने हटवाए तालाब से अतिक्रमण
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब से हटवाया अतिक्रमण
गोसाईगंज। अंकारीपुर पुरौवा गांव में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण से बंद नालियों को एसडीएम ने खोलवाया।
अंकारीपुर पुरौवा में कुछ लोगों द्वारा तालाब की जमीन को पाटने से पूरे गांव की नालियां जाम हो गई थीं। जिसके कारण पानी उफन कर रास्ते में जमा होने लगा। समाजसेवी कन्हैया लाल त्रिपाठी ने इसकी शिकायत की पर नतीजा कुछ नहीं निकला। उन्होंने इलाकाई विधायक से शिकायत करते हुए 11 जून रविवार से आमरण अनशन पर बैठने की बात कही थी।
इसकी जानकारी पर प्रशासन हरकत में आया और रविवार सुबह ही एसडीएम सदर रवि प्रकाश श्रीवास्तव व कोतवाली पुलिस सहित पूरा राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। एसडीएम सदर ने जेसीबी से खोदाई करवाई और नालियों को खोद कर पाइप डालने का आदेश दिया। इस मौके पर कोतवाल दिनेश्वर पांडे, लेखपाल सुरेन्द्र वर्मा भी मौजूद रहे।