फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   900 folk artists will spread colors in Deepotsav

दीपोत्सव में 900 लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग

Tue, 26 Oct 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
900 folk artists will spread colors in Deepotsav
अयोध्या। योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शासन-प्रशासन जुटा हुआ है। इस बार रामनगरी अयोध्या में रिकॉर्ड नौ लाख दीप जलेंगे। मठ-मंदिर से लेकर घर-घर रोशन करने की तैयारी है।
विज्ञापन

दीपोत्सव में विभिन्न राज्यों के करीब 900 लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ऐशबाग की रामलीला, जयपुर का कालबेलिया, हरियाणा का बीन जोगी, झारखंड का छाऊ, नोएडा का गुजरी नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन

इस बार 01 से 06 नवंबर तक आयोजित होने वाला दीपोत्सव न सिर्फ भव्यता का पर्याय होगा बल्कि इस दीपोत्सव को इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने की तैयारी है।
दीपोत्सव में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, झारखंड, नोएडा, झांसी, नागपुर, पंजाब आदि राज्यों के करीब 900 कलाकार लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। लखनऊ के करीब एक दर्जन कलाकार अवधी लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर के कलाकार कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति देंगे। पंजाब का भंगड़ा नृत्य भी दीपोत्सव की शोभा बढ़ाएगा। बांदा का पाई डंडा, मथुरा का बम रसिया, झांसी का राई नृत्य, सोनभद्र का मानल वादन के जरिए लोक संस्कृति की समृद्धि की झलक दिखेगी।
आजमगढ़ व गाजीपुर के कलाकार धोबिया नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस बार उड़ीसा के कलाकारों द्वारा शंख व मृदंगम की बेहतरीन प्रस्तुति भी दी जाएगी। नोएडा का गुजरी नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा।
हरियाणा के कलाकारों द्वारा हरियाणवी नृत्य तो झारखंड के कलाकारों द्वारा छाऊ नृत्य की प्रस्तुति दीपोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेगी।
इस बार कोरोना के चलते केवल श्रीलंका की ही रामलीला दीपोत्सव में होगी। श्रीलंका के 15 कलाकारों की टीम रामलीला का मंचन करेगी। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान के जरिए भी दीपोत्सव में संदेश देने का काम जाएगा। शबरी प्रसंग का मंचन भी होने की संभावना है।
दीपोत्सव में रामकथा आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का भी रामकथा संग्रहालय में आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद के करीब 24 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा।

ये छात्र रामकथा आधारित पेंटिंग बनाएंगे। इन चित्रों की यहां प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को दीपोत्सव में ही पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed