फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   84 Kosi Parikrama route Forlen

84 कोसी परिक्रमा मार्ग होगा फोरलेन

Tue, 04 Aug 2015 11:03 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
यदि फोरलेन बना तो चार जिलों से होकर गए लगभग 275 किमी इस मार्ग से जुड़े सैकड़ों गांवों की सूरत बदल जाएगी। साथ ही अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में स्थित पौराणिक स्थलों, सरयू घाटों समेत संत-मुनियों के आश्रमों समेत भगवान राम से जुड़े कई धार्मिक स्थलों तक देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर लगभग 275 किमी. लंबे चौरासी कोसी परिक्रमा पथ को फोरलेन मार्ग बनाने की मांग की थी। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अविलंब कार्य कराये जाने की घोषणा व बजट के प्रावधान का पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि सांस्कृतिक राजधानी अयोध्या के आसपास क्षेत्रों बस्ती, गोंडा, बाराबंकी से होकर गुजरती है। इस पथ पर मोक्षदायिनी सरयू समेत अन्य पौराणिक नदियों पर समेटे काफी विस्तृत भूभाग में फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पथ पर परिक्रमार्थियों  एवं श्रद्धालुओं को दो स्थानों पर बस्ती जिले के दुबौलिया स्थित किताउल मांझा से फैजाबाद जनपद के श्रृंगी ऋषि आश्रम शेरवाघाट तथा बाराबंकी जनपद में मूरतिहन घाट से पड़ोसी जनपद गोंडा के कमरियन घाट पर पहुंचने के लिए सरयू नदी पार करनी पड़ती है।

जिससे परिक्रमार्थियों एवं श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस पुल के बन जाने से दूरी कम होगी और श्रद्धालुुओं एवं परिक्रमार्थियों को सुविधा होगी।

फोरलेन के बगल चलने के लिए परिक्रमार्थियों एवं श्रद्धालुओं के लिए पैदल पथ व चौरासी कोसी परिक्रमा में पड़ने वाले ऋषि, महर्षियों, तपोस्वियों तथा मंदिरों व आश्रमों की संकेतक पट्टी लगाने व पड़ाव स्थलों पर रैन बसेरा बनाने तथा परिक्रमा पथ के किनारे गर्मी और धूप से बचने के लिए रामायणकालीन वृक्षों जैसे नीम, बरगद,  पीपल, आम व महुआ आदि का पौधरोपण कराने की मांग पत्र में की गयी है।


सांसद ने कहा कि वर्तमान में चौरासी कोसी परिक्रमा पथ गड्डा युक्त हो गया है। जिस पर परिक्रमार्थियों व श्रद्धालुओं को चलने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। फोरलेन बनने से अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा अपनी पुरानी विरासत को पुन: हासिल कर लेगी और इस चौरासी कोसी परिक्रमा के बारे में देश दुनिया के लोग भी जान सकेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed