{"_id":"335d5a8dfdefa14e3a1d65ee1dcf6141","slug":"82-thousand-children-are-not-made-based-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
82 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले सप्ताह आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक प्रस्तावित है। शासन ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों का आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया है।
इसके लिए बीएसए को 31 अगस्त तक स्कूलों में कैंप लगवाकर आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिया गया हैं। निर्देश के क्रम में विभाग ने ब्लॉकों से रिपोर्ट मांगी है कि उनके यहां कितने छात्र/छात्राओं का आधार कार्ड बना है।
बीएसए प्रदीप कुमार द्विवेदी का दावा है कि परिषदीय स्कूलों में नामांकित तकरीबन 60 प्रतिशत छात्रों का आधार कार्ड पहले ही बन चुका है। दरअसल गांवों में आधार कार्ड बनाने के लिए लगे कैंपों में जागरूक अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवा लिया।
विज्ञापन
कुल दो लाख पांच हजार 231 छात्र/छात्राओं में एक लाख 23 हजार 138 छात्र/छात्राओं का आधार कार्ड बन चुका है। बचे हुए 82 हजार बच्चों का आधार कार्ड कैंप लगाकर बनाया जाएगा।
जिले में 2122 परिषदीय स्कूल हैं जिनमें दो लाख पांच हजार 231 छात्र/छात्राएं नामांकित है। 1539 प्राइमरी स्कूलों में एक लाख 60 हजार 628 छात्र/छात्राए नामांकित है। 573 जूनियर हाईस्कूलों में 44 हजार 603 बच्चे नामांकित है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा एक से लेकर आठ तक जितने बच्चे नामांकित है, उनमें से आधे से ज्यादा बच्चों ने आधार कार्ड बनवा लिए है।
आधार कार्ड से वंचित बच्चों के लिए शीघ्र ही स्कूलों में कैंप लगाने की योजना पर विचार-विमर्श चल रहा है। प्रशासन में आधार कार्ड के नोडल अफसर जयशंकर त्रिपाठी के साथ बेसिक शिक्षा विभाग की इस मुद्दे पर बैठक प्रस्तावित है।
आमतौर पर आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियां ही कैंप लगाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराती है। यदि उसे कोई दिक्कत हुई तो बेसिक शिक्षा विभाग उसे दूर करने का प्रयास करेगा।