फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   छात्रों के शोर-शराबा व जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई

छात्रों के शोर-शराबा व जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई

Fri, 28 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के शोर-शराबा व जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई
छात्रों के शोर-शराबा व जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि अभी घोषित नहंी है बावजूद इसके चुनाव को लकर गहमागहमी बढ़ गई है। छात्रसंघ चुनाव के विभिन्न पदों पर छात्रनेता अपनी दावेदारी पेश करने की जोर आजमाइश करने लगे हैं।

जबकि जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा रखी है। पुलिस अब ऐसे छात्र नेताओं व छात्रों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

छात्रसंघ चुनाव की तिथि की अभी घोषणा नहीं हुई है, बावजूद इसके विभिन्न पदों पर अपनी-अपनी दावेदारी करने वाले छात्रनेता बैनर, होर्डिंग व पोस्टरों के माध्यम से प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं छात्रनेता मोटरसाइकिलों व चार पहिया वाहनों से जुलूस निकालकर अपनी दावेदारी को पुख्ता करने में लगे हैं। यह स्थिति तब है जब शहर में धारा 144 लागू है और बिना अनुमति किसी जुलूस, प्रदर्शन आदि आयोजनों पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अयोध्या राजकुमार साव कहते हैं कि अराजकतत्वों पर कड़ी नजर है। यही ही नहीं आपराधिक छवि वाले छात्रनेताओं की भी निगरानी की जा रही है। ऐसे छात्रनेता हमारे रडार पर हैं। इनके नाम व पते की तस्दीक कराई जा रही है।

जुलूस निकालने व शोरशराबा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साकेत महाविद्यालय प्रशासन भी महाविद्यालय में शोर-शराबे और चुनाव प्रचार के सख्त खिलाफ है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय मोहन श्रीवास्तव कहते हैं कि चुनाव की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। महाविद्यालय परिसर में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जा रहा है।


बिना पहचान पत्र के किसी भी छात्र को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कहा कि अभी बैक पेपर परीक्षा होनी है उसके बाद ही चुनाव संभव है। कहा कि यदि कॉलेज के अंदर शोर-शराबा या जुलूस निकाला गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed