{"_id":"5994901f4f1c1bd0118b46b3","slug":"81502908447-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही चोटी कटने की अफवाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रही चोटी कटने की अफवाहें
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर के खजुरी कौदेला में एक महिला ने किया चोटी कटने का दावा
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कटने की अफवाहें थम नहीं रही हैं। मंगलवार की रात कोतवाली थाना अंतर्गत खजुरी कौदेला गांव में एक महिला की चोटी कटने की बात सामने आई। महिला को बेहोशी के हालत में सीएचसी में भर्ती करया गया, जहां इलाज के बाद उसे बुधवार सुबह घर भेज दिया गया।
बीकापुर कोतवाली अंतर्गत खजुरी कौदेला गांव में रहने वाली 38 वर्षीय फूलकली ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे चोटी कटने की बात कही।मंगलवार की रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद फूलकली सोने के लिए मकान के छप्पर के ओसारे में चली गई।
रात करीब 10 बजे उसके बड़बड़ाने की आवाज सुनकर परिजनों ने जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में दिखी और उसकी करीब 6 इंच की चोटी बगल में कट कर गिरी थी। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव के अनुसार रात में एंबुलेंस बुलाकर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, डॉक्टर के अनुसार महिला को बीपी की शिकायत थी, इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। इस संदर्भ में थाने के उपनिरीक्षक ने बताया महिला के घर जाकर जांच की गई, चोटी कटने की बात अफवाह मिली।
दो बकरियों की कटी पूंछ
नगर पंचायत क्षेत्र में तेदुआं माफी गांव में दो बकरियों की पूंछ कटने की बात सामने आई है। घटना 12 अगस्त की बताई जा रही है, इनमें से एक बकरी की मौत हो गई है जबकि दूसरी बकरी ने चारा खाना छोड़ दिया है।
पीड़ित किसान शिव कक्षपाल के अनुसार उनकी दोनों बकरियां पहले ठीक थी, उनकी पूंछ कैसे कटी ये पता नहीं चला। घटना को लेकर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है।