{"_id":"593c3b924f1c1b403c8b4572","slug":"81497119634-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से एटीएम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से एटीएम में लगी आग
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी में शॉर्टसर्किट से एटीएम में लगी आग
केबिन समेत एटीएम मशीन को भी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
शुजागंज (फैजाबाद)। शुजागंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एक एटीएम में शनिवार देर शाम शॉर्टसर्किट से लगी आग से केबिन जलकर नष्ट हो गया। हालांकि एक राहगीर ने पास के सर्विस स्टेशन पर लगे वाटर पाइप से आग बुझा दी। बाद में आग की सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने भी आग बुझाने में उसकी मदद की। आग से केबिन समेत एटीएम मशीन को भी नुकसान पहुंचा है।
शुजागंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की फगोली कुर्मियान शाखा के एटीएम में शाम को शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई। एटीएम से धुआं उठता देख उधर से गुजर रहे राहगीर मीनापुर निवासी रामगनेश ने साहस दिखाते हुए पड़ोस के सर्विस स्टेशन के वाटर पाइप से आग बुझा दी। बाद में आग की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाने में उसकी मदद की। एटीएम गार्ड रामू ने बताया कि पिछले चार दिनों से एटीएम में कैश नहीं था। उसने बताया कि एयरकंडीशनर में शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगी है। आग की सूचना पर सीओ विक्रम सिंह व कोतवाल जयवीर सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।