{"_id":"15b5f96dd8890d8bc535d5027838c377","slug":"795-candidates-for-nomination-in-bikapur-prdani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकापुर में प्रधानी के लिए 795 उम्मीदवारों ने भरा परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकापुर में प्रधानी के लिए 795 उम्मीदवारों ने भरा परचा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में प्रधान और सदस्य पद के लिए बीकापुर व तारुन ब्लॉक में नामांकन शनिवार को समाप्त हो गया। नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।
भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। तारुन में पुलिस ने मार्गों पर बैरीकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया इसके कारण सहालग में लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
तारुन में नामांकन के आंकड़े एकत्र किए जा रहे थे। बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को सुबह आठ बजे से नामांकन करने के लिए लोग पहुंचने लगे। हाईवे पर जाम की नौबत रही।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए थे। यहां प्रधान पद के 75 सीटों के सापेक्ष 495 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
रिटर्निंग अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि 11 न्याय पंचायतों के लिए अलग-अलग काउंटर पर नामांकन के बाद प्रत्याशियों की संख्या 795 हो गई है। नामांकन के लिए प्रधान प्रत्याशी लग्जरी वाहन पहुंचे थे।
तारुन ब्लॉक के नामांकन में शनिवार को भारी भीड़ रही। 97 प्रधान पद के लिए यहां नामांकन के अंतिम दिन आंकड़ा एक हजार के लगभग पहुंचने के आसार थे। हालांकि देरशाम तक प्रत्याशियों की कुल संख्या फाइनल नहीं हो पाई थी।