फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मतदान सबसे बड़ा अधिकार, सब मिलकर निभाएंगे राष्ट्रधर्म

मतदान सबसे बड़ा अधिकार, सब मिलकर निभाएंगे राष्ट्रधर्म

Thu, 11 Apr 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
मतदान सबसे बड़ा अधिकार, सब मिलकर निभाएंगे राष्ट्रधर्म
गोसाईगंज (अयोध्या)। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की मतदाता जागरूकता कार्यशाला के तहत गुरुवार को गोसाईगंज नगर के भीटी तिराहे पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान व्यापारी, शिक्षक, किसान, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पुलिस के जवानों ने एक स्वर में मतदान करने और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
विज्ञापन



लोगों ने कहा कि मतदान सबसे बड़ा अधिकार है, इसका प्रयोग कर राष्ट्रधर्म निभाना सबकी जिम्मेदारी है। ऐसी सरकार चुननी चाहिए जो शिक्षा, रोजगार व राष्ट्रीय सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने के लिए संकल्पित हो।
विज्ञापन



मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमें इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए। हमें स्वयं मतदान करने के साथ दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



योग्य जनप्रतिनिधि चुनें
व्यवसायी ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि देश के विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनकी सुरक्षा और व्यापार में सुगमता देने वाले के बारे में मतदान से पूर्व विचार की आवश्यकता है। योग्य जनप्रतिनिधि चुनें।


महापर्व में अवश्य लें भाग
प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज श्रीनिवास पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अवश्य भाग लें। यही वो समय होता है जब सभी को देश की सरकार चुनने का मौका मिलता है। देश को मजबूत सरकार देने के मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।


पहले मतदान फिर जलपान
व्यापारी नेता शेखर जायसवाल ने कहा कि 6 मई को पहले मतदान फिर जलपान के नारे को अमल में लाना होगा। मतदान कर हम देश की रक्षा और नागरिकों को खुशहाल रखने वाली सरकार चुन सकते हैं।


वोट ही हमारी असली ताकत
शिक्षक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है। सबको इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। वोट ही हमारी असली ताकत है। घर से निकलें, जो अच्छा हो, उसे वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।


राष्ट्रहित में करें मतदान
सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कसौधन ने कहा की सभी को जाति धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आपराधिक चरित्र व झूठे वादे करने वाले दल व नेताओं से सावधान रहें।


ज्यादा वोटिंग से मजबूत होगा लोकतंत्र
अकबर अली ने कहा कि भारतीय संविधान ने आम आदमी को वोट की सबसे बड़ी ताकत दी है। इसका इस्तेमाल जरूर करें। जितनी ज्यादा वोटिंग होगी, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। अच्छे जनप्रतिनिधि चुनें।


मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें
विनय कुमार ने कहा कि हमारे स्वस्थ लोकतंत्र का राजनीतिक दल प्रत्याशी गलत फायदा उठाते हैं। चुनाव में लंबे-लंबे घोषणा पत्र जारी कर उसे भूल जाते हैं। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।



मतदान कर अपनी सरकार चुनें
अवधेश स्वर्णकार ने कहा कि मतदान कर अपनी पसंद की सरकार चुनें। ऐसा कंप्यूटर नेता चाहिए जिसका माउस लगते ही कंप्यूटर की तरह पूरा देश सही दिशा में संचालित होने लगे। ये तभी संभव होगा तक हम मतदान करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed