{"_id":"5cab9430bdec221445022f01","slug":"71554748464-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मिली खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मिलीं खामियां
अयोध्या। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राजेंद्र कपूर ने सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो अस्पताल भर में तमाम खामियां नजर आईं।
लचर साफ-सफाई व अस्पताल परिसर में एमआर को देखकर एडी ने कड़ी नाराजगी जताई। मौजूद चिकित्सकों से बाहर से दवा न लिखने की हिदायत भी दिया।
अपर निदेशक अस्पताल परिसर में करीब एक बजे दाखिल हुए। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। सभी चिकित्सकों के कक्ष में जाकर मरीजों से भी बातचीत की।
कुछ मरीजों से बाहर दवा लिखने के आरोप लगाए जिस पर उन्होंने डॉक्टरों को बाहर से दवा न लिखने की हिदायत दी। ओपीडी सहित पूरे अस्पताल परिसर में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) को टहलता देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
इमरजेंसी के निकट स्ट्रेचर टूटा हुआ मिला, ब्लड प्रेशर मापने की एक मशीन खराब मिली। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, आर्थो, ओटी, ब्लड बैंक, सर्जिकल ओपीडी आदि का भी निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई न होने पर भी एडी ने नाराजगी जताई। ब्लड बैंक सेप्रेटर यूनिट लंबे समय से बंद पाया गया। इसके बगल बनी एक आरओ मशीन भी खराब मिली।
अपर निदेशक ने बताया कि समाचार पत्रों में अस्पताल में तमाम समस्याओं की खबर पढ़ने के बाद इसका निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं मिली। आरओ मशीन खराब थी।
ब्लड बैंक में एक मशीन खराब पाई गई। एआरवी भी बहुत कम शेष है। नई सीटी स्कैन मशीन स्थापित कराने, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है। कहा कि दवाओं की कुछ कमी जरूर है।
लेकिन मौजूद दवाओं की सूची सभी वार्डों में नियमित रूप से भेजवाने के लिए कहा गया है। अन्य कमियों को नोट करके शीघ्र ही सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया है।