{"_id":"5b6b3eaf4f1c1b6f668b829f","slug":"71533755055-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत महाविद्यालय में कैंटीन व एटीएम लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत महाविद्यालय में कैंटीन व एटीएम लगवाने की मांग
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के लिए कैंटीन व एटीएम की मांग
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर छात्रनेता दीपक तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने बुधवार को प्राचार्य अजय मोहन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। छात्रनेता ने बताया कि ज्ञापन में महाविद्यालय में व्याप्त पेयजल एवं शौचालय की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है। बास्केट बॉल ग्राउंड में जरा सी बरसात होने पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। फिजिक्स के लैब की छत से पानी टपकता रहता है इस समस्या के निराकरण की मांग उठाई गई है। साथ ही महाविद्यालय में छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंटीन बनाने सहित एटीएम लगवाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक सिंह, आकाश शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, आदर्श पांडेय, अभिषेक पांडेय सहित अन्य शामिल रहे।