फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बारिश में कच्ची दीवार ढही, मासूम की मौत

बारिश में कच्ची दीवार ढही, मासूम की मौत

Tue, 31 Jul 2018 01:07 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बारिश में कच्ची दीवार ढही, मासूम की मौत
भारी बारिश से कच्ची दीवार ढही, मासूम की मौत, शहर में जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में सोमवार को हुई मूसलधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं शहर के कई स्थान पानी से लबालब हो गए। थाना पूराकलंदर के पारा कैल गांव में कच्ची दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबकर मासूम बच्चे की मौत हो गई।

सोमवार को शहर में औसतन 10 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड हुई तो वहीं सोहावल के पिरखौली में सर्वाधिक 48.2 मिमी. वर्षा हुई। बारिश के चलते शहर के देवकाली मार्ग, गुलाबबाड़ी मैदान, रोडवेज परिसर, अयोध्या का मुख्य मार्ग, बिड़ला धर्मशाला के सामने यहां तक कि अयोध्या कोतवाली परिसर के अंदर तक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


बारिश के चलते शहर में व्यवस्थाओं की कलई भी खुल गई। फैजाबाद रोडवेज परिसर में भी जलभराव हो गया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर ब्लॉक के शाहगंज जलालपुर मार्ग पर पुहंपी, काजी सराय एवं शाहगंज की बाजारों में नाली की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी भर गया। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी प्रकार ब्लॉक हैरिग्टनगंज से जुड़ी ग्राम सभा मुकीमपुर पहाड़पुर की शाहगंज बाजार में नाली का निर्माण ना होने से जलभराव से दुकानदार, राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार रविवार रात मूसलधार बारिश से मो. तस्लीम के घर की कच्ची दीवार धराशायी हो गई। जिसके नीचे दबकर माँ के साथ सो रहे बालक मो. अहमद (8) की मौके पर ही मौत हो गयी।

नायब तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया सूचना मिलने पर उपजिला अधिकारी आर के श्रीवास्तव समेत राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे थे। छति का आंकलन कर परिवार को सहायता हेतु जाँच चल रही है।

बारिश के बाद अयोध्या का जलवानपुरा मोहल्ला जलमग्न हो गया। जलवानपुरा में करीब 150 घरों में पानी भर गया। लोगों को छत पर शरण लेनी पड़ी। इससे आक्रोशित कॉलोनी वासियों ने रेलवे स्टेशन मार्ग को जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पर मेयर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय, नगर आयुक्त आरएस गुप्ता, आरएम अयोध्या राजीव शुक्ला, सीओ अयोध्या राजकुमार साव समेत अन्य विभागीय अधिकारियों ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

तत्कालिक समाधान के लिए पंप लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था शुरू कराई गई। स्थानीय निवासियों उपेंद्र शर्मा, बीपी चौरसिया, अनिल श्रीवास्तव, अमरनाथ शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्र सहित अन्य ने नगर निगम एवं प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि जलवानपुरा में जलभराव की समस्या के स्थाई निस्तारण के लिए आईपीएस प्लांट लगाया जाना है। जिसके लिए शासन को 251 लाख का बजट बनाकर प्रस्ताव भेजा गया है।

प्लांट के लिए जमीन की तलाश भी तेज कर दी गई है। प्रस्ताव अनुमोदित होते ही व जमीन मिलते ही प्लांट का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्लांट लगने से जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। नगर आयुक्त आरएस गुप्ता ने बताया कि अभी 35 हार्स पार्वर के पंप लगाकर पानी की निकासी शुरू करा दी गई है।

वहीं ग्रामसभा परमानंदपुर के मजरे चकमोदितपुर में सोमवार सुबह बारिश के दौरान दीवार ढह जाने से चार बकरियों की मौत हो गई। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

पीड़ित मिहीलाल कोरी ने बताया कि रविवार की रात बकरियों को छप्पर के मकान में बांधा था। ग्राम प्रधान रामअधार वर्मा ने घटना की सूचना लेखपाल व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालमणि को दी।


पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर बकरियों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। लेखपाल रामदास ने बताया कि घटना की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपकर पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed