फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बारिश ने खोली पोल, शहर में जगह-जगह जलभराव

बारिश ने खोली पोल, शहर में जगह-जगह जलभराव

Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने खोली पोल, शहर में जगह-जगह जलभराव
रामनगरी में जलभराव से जूझे श्रद्धालु, घाटों पर गंदगी
विज्ञापन

फैजाबाद। बरसात में जलनिकासी और कूड़ा उठाने की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है। शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल गई है, मगर जहां-तहां हुए जलभराव ने परेशानी को बढ़ा दिया। दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल दी। शहर के कई सार्वजनिक स्थलों व रिहायशी बस्तियों में पानी भर गया। रामपैड़ी परिसर में जगह-जगह कीचड़ एवं जलभराव की समस्या बढ़ गई है। नागेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह जलभराव एवं कीचड़ से श्रद्धालुओं को दो चार होना पड़ा।

बारिश ने शहर की नागरिक सुविधाओं की पोल खोलकर रख दी। शहर के बस स्टेशन परिसर में जलभराव से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं अयोध्या के पुराना बस स्टेशन परिसर में घुटनों तक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रेलवे स्टेशन फैजाबाद जाने वाले मार्ग पर नगर निगम द्वारा डंप किए जा रहे कूड़े ने भी समस्या में इजाफा किया। बारिश के चलते कूड़ा सड़क पर बिखरा नजर आया। आवागमन में तो लोगों को समस्या हुई ही। संक्रामक रोगों का भी खतरा मंडराने लगा है। यही नहीं शहर की कई सड़के जलमग्न हो गई। गड्ढों में जलभराव के चलते आवागमन में राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बड़ी देवकाली मार्ग पर गड्ढों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अयोध्या में सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर उमड़े श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था प्रदान करने के दावों की भी कलई खुल गई जब मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव एवं कीचड़ से श्रद्धालु जूझते नजर आए। नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनकभवन जाने वाले मार्ग पर जलभराव के चलते भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed