फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उफनाई सरयू, लाल निशान से महज 3

उफनाई सरयू, लाल निशान से महज 3

Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
उफनाई सरयू, लाल निशान से महज 3
फिर उफनाई सरयू, लाल निशान से महज 38 सेमी. दूर
विज्ञापन

अयोध्या। सरयू एक बार फिर उफान पर है। नदी के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। पिछले सरयू के जलस्तर में वृद्धि के चलते कछारवासियों में दहशत का माहौल है, पलायन शुरू हो चुका है। 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 25 सेमी. बढ़ कर 92.35 मीटर पहुंच गया है जो कि खतरे के निशान 92.73 मीटर से महज 38 सेमी. दूर है।

सरयू के जलस्तर में वृद्धि के चलते बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर बुधवार शाम 7 बजे 92.35 मीटर रिकॉर्ड किया गया। शारदा व गिरिजा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का उफान तेज हो गया है। हालांकि सरयू अभी लाल निशान से 38 सेमी. दूर है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में सरयू लाल निशान को पार कर जाएगी। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के संजय कुशवाहा ने बताया कि सरयू के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेमी. की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। बताया कि जलस्तर बढ़ने का क्रम अभी जारी रहेगा। वहीं कछारवासियों में बाढ़ के खतरे को लेकर हलचल है। सरयू तट से सटे कई गांवों के लोगों ने ऊँचे स्थानों पर शरण ले ली है। दूसरी तरफ बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर प्रशासन व बाढ़ खंड विभाग अलर्ट हो गया है। बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता सीएम यादव ने बताया कि बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी है, बाढ़ चौकियों पर कर्मियों की तैनाती कर आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed