फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कुपोषण मुक्त करने को जिले के 68 गांवों का चयन

कुपोषण मुक्त करने को जिले के 68 गांवों का चयन

Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
कुपोषण मुक्त करने को जिले के 68 गांवों का चयन
फैजाबाद। कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जिले के 68 राजस्व गांवों को चयन किया गया है। इन गांवों को कुपोषण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी अफसरों को सौंपी जा रही है। प्रत्येक अफसर को दो गांवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


राज्य सरकार से मातृ, शिशु एवं बाल मृत्युदर में कमी लाने और मातृ एवं बाल पोषण में सुधार लाने का प्रयास कर रही है लेकिन स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आंकड़े अब भी राष्ट्रीय औसत से काफी कम है।
विज्ञापन


इनमें सुधार के लिए ही कुपोषण मुक्त गांव बनाए जा रहे है। इनमें राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए गांवों और स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ गांवों की प्राथमिकता दी गई है। जिले में कुल 68 गांवों का चयम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें रुदौली विकासखंड में 10, बीकापुर में 06, मयाबाजार में 08, मसौधा में 09, मिल्कीपुर में 09, हैरिंग्टनगंज में 08, पूराबाजार में 08, सोहावल में 02 और तारून में 08 राजस्व गांवों शामिल हैं।


इन गांवों को कुपोषण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी जिले के डीएम व सीडीओ के साथ 34 अफसरों को सौंपी गई है। इन गांवों के लिए मानक भी तय किए गए हैं।

इस गांव में 75 फीसदी गर्भवती महिलाएं ऑयन फोलिक एसिड की निर्धारित मात्रा का सेवन करे जिससे एनीमिया की व्यापकता कम हो। इसके लिए स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग से कार्य कराए जाएं। सीडीओ रवीश गुप्त ने कहा कि चयनित गांवों में पूरी क्षमता से काम करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed