{"_id":"599490254f1c1bd0118b46b6","slug":"71502908453-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस के खिलाफ रिपोर्ट की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस के खिलाफ रिपोर्ट की अर्जी
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा कर्मी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
फैजाबाद। संयुक्त चिकित्सालय दर्शननगर के सीएमएस डा. आरके मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अर्जी दी गई है। इसमें सीएमएस पर चिकित्सालय में संविदा कर्मी रही महिला ने खुद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
अर्जी को सीजेएम राजेश पाराशर ने बतौर प्रकीर्ण वाद दर्ज करके कोतवाली अयोध्या से आख्या तलब की है। मामले में अगली पेशी 21 अगस्त नियत की गई है। अधिवक्ता नवीन मिश्र व कृष्णमोहन सिंह ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला चिकित्सालय में संविदा पर स्वीपर का काम करती है।
बीती 22 जुलाई को सीएमएस ने उसे रात साढ़े सात से आठ बजे के बीच संविदा रिनीवल के लिए अपने आवास पर बुलाया। जब वह उनके आवास पर पहुंची तो अपने कमरे में बुलाकर बैठाया और दरवाजा बंद करके उसके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
इसकी शिकायत उसने कोतवाल अयोध्या व एसएसपी से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने न्याय के लिए कोर्ट से गुहार की है।