{"_id":"5978dccb4f1c1b43228b486d","slug":"71501093067-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से उड़ाए 1.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिग्गी से उड़ाए 1.20 लाख
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की एक गैस एजेंसी के सामने वारदात
रुदौली (फैजाबाद)। रुदौली गैस एजेंसी के सामने खड़ी बाइक की डिग्गी से दिनदहाड़े उचक्कों ने 1.20 लाख रुपए उड़ा लिये। वहीं, पुलिस इस घटना को संदेह की नजर से देख रही है और जांच में जुटी है।
बुधवार को दोपहर रुदौली गैस एजेंसी में काम करने वाला उमेश कुमार नाम का कर्मचारी बाइक की डिग्गी में 1.20 लाख रुपए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा रुदौली में जमा करने के लिए गया था।
बैंक में नेटवर्क न होने वजह से एजेंसी कर्मचारी उमेश गैस एजेंसी कार्यालय दोपहर 2 बजे वजीरगंज चला आया और बाइक बाहर खड़ी कर कार्यालय के अंदर चला गया।
वह जब वापस आया तो डिग्गी टूटी मिली और नगदी गायब थी। इसकी सूचना उक्त कर्मी ने एजेंसी प्रबंधक ओपी सिंह को दी। प्रबंधक की सूचना पर कोतवाल जयबीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि बाइक की डिग्गी से रुपए गायब होने की घटना संदेह के घेरे में लग रही है, फिर भी जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।