फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बीमारी से मौत मामले में हत्या का केस दर्ज

बीमारी से मौत मामले में हत्या का केस दर्ज

Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बीमारी से मौत मामले में हत्या का केस दर्ज
तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

हैदरगंज (फैजाबाद)। इलाज के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में करीब एक माह बाद उसकी पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि उसके पति को जहर देकर मार दिया गया।

हैदरगंज थाना क्षेत्र के हथीगो जादवपुर निवासी विपिन शर्मा पुत्र स्वर्गीय देवनारायण की नौ जून को तबीयत खराब हो गई थी। उसे देर शाम परिवारीजन कूरेभार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


दूसरे दिन जिला यहां से चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे ले जाने की व्यवस्था में लगे ही थे उसकी मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर गांव पहुंचे गए ।उसकी पत्नी रिंकी जो उस समय मायके में थी, पति के मौत की खबर पाकर पिता के साथ ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकी ने पति की हत्या की आशंका को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के यहां चक्कर लगाना शुरू कर दिया। अंत में हैदरगंज पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर तीन व्यक्तियों मिंकू सिंह निवासी बेला, रामदीन निवासी जादवपुर, और प्रमोद शर्मा पारा पहाड़पुर फैजाबाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।


आरोप है कि उसके पति को शराब या किसी दवा में जहर देकर मार दिया गया। थानाध्यक्ष हैदरगंज शैलेंद्र ने बताया कि मृतक की मां की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed