{"_id":"596268d84f1c1b782d8b4682","slug":"71499621592-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने लिया अयोध्या में सुरक्षा इंतजाम का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने लिया अयोध्या में सुरक्षा इंतजाम का जायजा
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी ने लिया अयोध्या में सुरक्षा इंतजाम का जायजा
अयोध्या। नवागत आईजी विजय प्रकाश ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर सावन मेला की चल रही तैयारी और सावन के सोमवार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने विवादित परिसर की भी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली, इसके बाद मेला क्षेत्र में भ्रमण किया। वहीं, नागेश्वरनाथ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है। साथ ही सरयू में डूबने की घटनाएं न हों इसको लेकर भी प्रशासन मुस्तैद है।
सरयू घाटों से लेकर नागेश्वरनाथ तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानी। उन्होंने मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बड़ी संख्या में पीएसी के जवानाें को तैनात करने का निर्देश दिया। आईजी रेंज ने सरयू पुल एवं रेलवे पुल पर जंजीर लटकाये जाने का निर्देश दिया। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सरयू घाटों पर फ्लड कंपनी सहित पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। प्रमुख मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह, सीओ सौम्या पांडेय, कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय, चौकी प्रभारी नयाघाट श्रीनिवास पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।