फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   टैक्स कम होने के बाद भी सस्ती नहीं हुईं वस्तुएं

टैक्स कम होने के बाद भी सस्ती नहीं हुईं वस्तुएं

Sat, 08 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
टैक्स कम होने के बाद भी सस्ती नहीं हुईं वस्तुएं
टैक्स कम होने के बाद भी नहीं सस्ती हुईं वस्तुएं
विज्ञापन

फैजाबाद। एक जुलाई से देश भर में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू होने के बाद टैक्स तो कम हो गया लेकिन अभी तक वस्तुओं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी भी बाजारों में पुराने एमआरपी की वस्तुएं ही बेंची जा रही हैं।

बाजार में चावल के दामों में एक-दो रुपए की कमी हुई है, लेकिन दैनिक उपयोग की वस्तुएं अभी भी पुराने दामों पर ही बेची जा रही है। जब ग्राहक दुकानदारों से जीएसटी का हवाला देते हुए दाम कम करने की बात करते हैं, तो उनका जवाब होता है कि पुराना स्टॉक खत्म करने के बाद, नया माल आएगा, तो उस हिसाब से बेचेंगे।
विज्ञापन


दाल और चावल के दामों पर चर्चा करें तो पहले इन पर वैल्यू ऐडेड टैक्स क्रमश: एक और चार फीसदी था, जबकि वर्तमान में जीएसटी इन पर शून्य है। इस प्रकार इनके दामों में कमी होनी चाहिए, लेकिन बाजार में अभी भी दाल पहले की कीमत पर ही बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी लागू होने से पूर्व अरहर की दाल 60 रुपए प्रति किलो बेची जा रही थी, अभी भी उसी मूल्य पर बिक रही है। वहीं चावल के दामों में एक-दो रूपये की कमी आई है। सर्वाधिक मिनरल वाटर पर 9 फीसदी टैक्स घटा है लेकिन इसका असर कहीं भी नहीं दिख रहा है।

20 रुपए में मिलने वाली मिनरल वाटर की बोतल आज भी 20 रूपये में ही मिल रही है। कपड़ा धोने के साबुन पर टैक्स 20.5 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो गया, लेकिन अभी भी बाजार में यह पुराने दर पर 69 रुपए प्रति 4 साबुन की दर से ग्राहकों को मिल रहा है।

इसी प्रकार सोडा वाटर पर टैक्स 31 फीसदी से घटकर 28 फीसदी, मशीनरी पार्ट्स पर 27 से घटकर 18 फीसदी हुआ है, लेकिन ग्राहकों को आज भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।


रिकाबगंज स्थित एक किराना स्टोर पर घरेलू उपयोग के सामान खरीदने गए संजय यादव, रामरूप ने बताया कि दुकानदार से दाम कम करने के लिए कहा गया तो उसने जवाब दिया कि अभी तक कंपनी से नया रेट निर्धारित नहीं हुआ है, पुरानी दर पर जो सामान लाए हैं, उसे उसी दर पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed