{"_id":"594181a24f1c1b53428b47db","slug":"71497465250-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को पुलिस कप्तान ने अपने कार्यालय से पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को पुलिस कप्तान ने अपने कार्यालय से पकड़वाया
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को एसएसपी ने अपने दफ्तर से पकड़वाया
अमर उजाला ब्यूरो
तारून (फैजाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता को भगाने के आरोपी को पुलिस कप्तान ने मंगलवार को अपने कार्यालय से नगर कोतवाली पुलिस को बुलाकर पकड़वा दिया।
आरोपी रामकैलाश निषाद ग्राम महमदपुर चपरा थाना महरूआ जिला अंबेडकरनगर का निवासी है। जो तारून थाना क्षेत्र के आगागंज बाजार में डिस्पेंसरी चलाता है। उसके पड़ोस के एक गांव का व्यक्ति भी आगागंज बाजार में मकान बनवाकर परिवार सहित रहता है। एक माह पहले रामकैलाश महिला को भगा ले गया, तब से वह फरार था। उसके साथ फरार महिला 5 बच्चों की मां व नाती पोते वाली है। रामकैलाश मंगलवार को एसएसपी सुभाष सिंह बघेल से मिलने उनके कार्यालय में शिकायती पत्र देने पहुंचा, गायब महिला के पति के विरुद्ध ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की नजाकत भांपकर एसएसपी ने नगर कोतवाली की पुलिस बुलाकर उसे अपने कार्यालय से पकड़वा लिया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामकैलाश को फैजाबाद से लाकर महिला को भगाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।