फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दो स्थानों पर मिला शव तो एक जगह कंकाल

दो स्थानों पर मिला शव तो एक जगह कंकाल

Tue, 13 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
दो स्थानों पर मिला शव तो एक जगह कंकाल
दो स्थानों पर शव और एक जगह कंकाल मिलने से सनसनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को संदिग्ध हालातों में दो शव व एक नर कंकाल मिला। पहले मामले में मवई के गांव बीबीपुर का रहने वाला बुजुर्ग जो दो दिन से लापता था। उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। वहीं दूसरे मामले में थाना रौनाही अंतर्गत गांव कटरौली के पास रेल पटरी किनारे युवक का शव मिला जिसकी पहचान कर ली गई। तीसरे मामले में मुनमुनाबाद के पास एक नर कंकाल मिलने से सनसनी मच गई। बताया जाता है कि कंकाल किसी युवती है।

नाले में मिला मानव कंकाल
पटरंगा। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनमुनाबाद गांव के समीप रविवार की देर रात गांव के बाहर एक नाले में एक मानव कंकाल बरामद मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पटरंगा पुलिस घटनास्थल की छानबीन कर रही है। कंकाल के सिर पर बड़े-बड़े बाल व हाथ पैर दिखाई देने से ऐसा प्रतीत होता है कि कंकाल किसी 20-22 वर्षीय लड़की का है। यह मानव कंकाल मुनमुनाबाद गांव के पूरब एक नाले में उसी गांव निवासी भागीरथ के खेत में लगे खजूर के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पटरंगा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को दिया, घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी व रुदौली सीओ विक्रम सिंह ने नर कंकाल की बारीकी से जांच की। बाद में कंकाल को जांच के लिए जिला अस्पताल फैजाबाद भेज दिया। वहीं, पटरंगा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि फोरेंसिक विभाग की टीम की रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि यह कंकाल महिला का है या पुरुष का व इसकी मृत्यु कैसे हुई थी।
विज्ञापन


पेड़ से लटका मिला लापता बुजुर्ग का शव
मवई। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर में दो दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और परिवारीजनों को सौंप दिया। परिवारीजनों ने आनन फानन में दाह संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 68 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या करना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। मवई थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि परिवारीजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा कर सौंप दिया गया, जिसके उपरांत उसका दाह संस्कार कर दिया है। ग्राम बीबीपुर के रहने वाले बुजुर्ग माताफेर पुत्र प्रभू, शनिवार को घर से सुबह करीब 7 बजे स्नान करने के बाद साइकिल लेकर निकले थे जब वह देर रात तक नहीं लौटे तो घर वाले ढूंढने निकले लेकिन उनका कहीं पर पता नहीं लग सका। सोमवार को गांव के ही हरिप्रसाद अपने खेत में खीरा तोड़ने जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में गांव से दो सौ मीटर दूर तालाब के पास एक आम के पेड़ पर माताफेर की लाश रस्सी से लटकती मिली। उनकी साइकिल थोड़ी दूर पर खड़ी थी। सूचना पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी करने लगी लेकिन परिवारीजन राजी नहीं हुए। बाद में मृतक के पुत्र सुनील द्वारा कोई कार्रवाई न करने का लिखित अनुरोध करने पर पुलिस ने बिना पीएम कराए शव परिवारीजनों को सौंप दिया। मृतक माताफेर मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल पटरी के किनारे मिली युवक की लाश
सुचित्तागंज। रौनाही थाना क्षेत्र के कटरौली गांव के पास स्थित रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। शव की पहचान थाना कैंट के बनबीरपुर निवासी उत्तम सिंह के रूप में हुई है। सोमवार सुबह पुलिस को सूुचना मिली की सोहावल से सलारपुर स्टेशन के बीच कटरौली के पास रेल पटरी किनारे खून से लथपथ एक युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराया तो शव की पहचान थाना कैंट बनबीरपुर निवासी 30 वर्षीय उत्तम सिंह पुत्र श्यामबाबू सिंह के रूप में हुई। रौनाही थाने के कार्यवाहक प्रभारी ओपी यादव ने बताया कि मृतक घरेलू कलह की वजह से दिमागी तौर पर परेशान रहता था, जिसकी वजह से वह अक्सर अपनी नजदीकी रिश्तेदारियों में आया जाया करता था। संभावना है कि इस दौरान किसी ट्रेन से कहीं जाते वक्त उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। मृतक के सिर और पैर में चोट के निशान हैं। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया मृतक के पास से एक थैली में पैंट शर्ट और नेकर और जेब से एक डायरी बरामद हुई है लेकिन ट्रेन का कोई टिकट नहीं मिला। जिससे लोग रेल हादसा मानने को नहीं तैयार हो रहे हैं और मामला संदिग्ध बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed