फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   परिवार में ही भिडे़, सात के खिलाफ रिपोर्ट

परिवार में ही भिडे़, सात के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 11 Jun 2017 04:15 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
परिवार में ही भिडे़, सात के खिलाफ रिपोर्ट
परिवार में मारपीट, सात पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तारुन (फैजाबाद)। थाना क्षेत्र के महरई मोहम्मदपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर शुक्रवार रात सास, बहू व ननद के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में पांच महिलाएं हैं।

महरई मोहम्मदपुर के पारसनाथ सिंह उर्फ मल्ले सिंह के इकलौते बेटे आशुतोष उर्फ रिंकू सिंह की दस दिन पूर्व मृत्यु हो गयी थी। जिसका शुद्ध संस्कार शुक्रवार को था। उसी के बाद शाम को पारसनाथ की बहू सुमन सिंह व उसके पिता सुरेंद्र बहादुर सिंह निवासी गांव बरवासपुर पट्टी नरेंद्रपुर जिला जौनपुर से पारसनाथ की पत्नी निर्मला सिंह व उनकी तीन बेटियों से विवाद व मारपीट हो गयी। शनिवार को निर्मला ने अपने पति पारसनाथ, समधी सुरेंद्र बहादुर, बहू सुमन के विरुद्ध, मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज करायी। वहीं सुमन सिंह ने भी अपनी सास निर्मला सिंह, ननद ऊषा सिंह, निशा सिंह, तथा विभा सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed