{"_id":"431a6585193b8a63c205a7c5ac477cc6","slug":"68-percet-voting-in-first-phase-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 68 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 68 फीसदी मतदान
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांवों की सरकार बनाने के लिए शनिवार को झूम के वोट पड़े। ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में छिटपुट घटना के बीच लगभग 68 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अमानीगंज में सर्वाधिक 71 फीसदी मतदान हुआ तो हैरिंग्टनगंज और मिल्कीपुर में 67 फीसदी वोट पड़े। मतदान को लेकर कहीं-कहीं अव्यवस्था रहीं। अमानीगंज के महुआ बूथ पर दो लोगों के बीच मतदान को लेकर विवाद हुआ।
एक बूथ पर मतदान के बाद बैलेट बॉक्स का लॉक खराब हो गया तो दूसरे बॉक्स में बैलेट पेपर रखवाकर सील कराया गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया लेकिन बाद में उन्हें थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बूथों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। मिल्कीपुर, हैरिंग्टनगंज और अमानीगंज में प्रधान पद के 214 और ग्राम पंचायत सदस्य सदस्य पद के 2694 सीटों के लिए मतदान कराए गए।
अमानीगंज के महुआ बूथ पर माधव प्रसाद व हरिश्चंद्र के बीच मतदान को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस इन दोनों के अलावा विनोद, द्वारिका को भी अपने साथ थाने ले आई।
हालांकि एक घंटे बाद पुलिस ने सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया। मिल्कीपुर के मवई कला बूथ नंबर सौ पर मतदान के बाद एक मतपेटिका का लॉक खराब हो गया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट नौ ने दूसरे बॉक्स की व्यवस्था कर मतपत्रों को उसमें पलटवा कर लॉक कराया और मतपेटिका सील करवाकर भेजा। अमानीगंज में सबसे ज्यादा 71 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
हैरिंग्टनगंज और मिल्कीपुर में 67 फीसदी लोगों ने वोट डाले। मतदान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम सख्त रहे। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वाहन दौड़ते रहे।
जिला मजिस्ट्रेट व एसएसपी प्रात: 6:30 बजे मिल्कीपुर पहुंचे थे। यहां स्थापित कंट्रोल रूम के वायरलेस सेट व मोबाइल से सेक्टर, जोनल व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को मतदान को लेकर निर्देश दिया।
साथ ही उनकी लोकेशन भी ली। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही दोनों अधिकारियों ने तीनों ब्लॉक के 10-10 पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के साथ निरीक्षण किया।