फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   637 village head will take oath tomorrow

637 प्रधान कल ग्राम पंचायत सदस्यों संग लेंगे शपथ्ा

Fri, 18 Dec 2015 11:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है लेकिन जिले की 835 में से 198 ग्राम पंचायतों के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद भी शपथ नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 637 प्रधान और संबंधित ग्राम पंचायत के सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिले के सभी 11 विकास खंडों में निर्वाचित पंचायत के प्रतिनिधियों को 20 दिसंबर को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानों को शपथ बीडीओ और पंचायत सदस्यों को एडीओ दिलवाएंगे। निर्वाचित होने के बाद भी जिले के 198 ग्राम प्रधान और सैकड़ों की संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य शपथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कारण इन ग्राम पंचायतों में अभी दो तिहाई सदस्यों का पद रिक्त होना है। इन गांवों के प्रधान और सदस्यों को पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के दो तिहाई निर्वाचन तक इंतजार करना पड़ेगा।

डीपीआरओ एके सिंह ने बताया कि निर्वाचित प्रधान और सदस्यों को 20 को ब्लॉक मुख्यालयों पर शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed