{"_id":"5c5f118fbdec225eb27aa89c","slug":"61549734287-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने खाया जहर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से किया इनकार तो प्रेमिका ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने प्रेमी के शादी से इंकार करने पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां पीड़िता ने आरोपी युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल से यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस को दी तहरीर के अनुसार पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रानी बाजार इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी तीन साल पूर्व से अपनी मां के साथ सहादतगंजगंज स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी। वहीं पर मकान मालिक के 22 वर्षीय बेटे से प्रेम हो गया। किशोरी का आरोप है कि कुछ दिनों बाद मकान मालिक के बेटे ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए।
आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर दो साल तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। प्रेम संबंध की जानकारी जब किशोरी की मां को हुई तो किराए का मकान छोड़कर गांव चली आई। इसके बाद भी युवक से फोन पर वार्ता होती रही।
विज्ञापन
बीते सप्ताह जब किशोरी ने आरोपी युवक के समक्ष शादी करने का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। इससे आहत किशोरी ने शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होने पर परिवारीजन सुबह किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।