फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चंद्रहरि मंदिर के महंत पर दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार

चंद्रहरि मंदिर के महंत पर दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार

Wed, 02 Jan 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
चंद्रहरि मंदिर के महंत पर दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार
चंद्रहरि मंदिर के महंत पर दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी के प्रतिष्ठित चंद्रहरि मंदिर के महंत पर चंदौली की रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महंत के खिलाफ केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे घर भेज दिया है। अयोध्या कोतवाली स्थित राम की पैड़ी पर स्थित प्रतिष्ठित चंद्रहरि मंदिर के महंत करीब 60 वर्षीय कृष्णकांताचार्य पर जिला चंदौली के थाना मुगलसराय की रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह अयोध्या में धार्मिक उद्देश्य से 24 दिसंबर को आई थी। वह राम की पैड़ी स्थित चंदहरि मंदिर में कमरा लेकर रह रही थी। आरोप है कि मंदिर के महंत कृष्णकांताचार्य ने उसके साथ 26 से 29 दिसंबर तक लगातार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वो घर जाने के लिए कहती तो महंत उसे घर नहीं जाने देते। बताया कि उसने हिम्मत करके 31 दिसंबर की रात पुलिस को फोन करके सारी घटना बताई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ लेकर थाने पर आई।


कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल आदि कराने के बाद उसे उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed