{"_id":"5b5b5e244f1c1b07788b65c4","slug":"61532714532-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमसी बिल के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमसी बिल के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल आज
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल आज
फैजाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने नेशनल मेडिकल कमीशन बिल का विरोध करते हुए इसे अलोकतांत्रिक, गरीबों के विरुद्ध, संघीय विरोधी, पिछड़ा समुदाय विरोधी एवं अमीरों को रास आने वाला बताया है। साथ ही शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल का एलान भी किया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि इस बिल के माध्यम से भारत सरकार के समस्त अधिकारों को केंद्रीयकृत करने का इरादा स्पष्ट दिखाई देता है। लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए एमसीआई को समाप्त करके राष्ट्र चिकित्सा आयोग का गठन अलोकतांत्रिक है। कहा कि यदि बिल पास होता है तो शनिवार को देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी।