{"_id":"5b5763154f1c1b54208b4dce","slug":"61532453653-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीनार में किया गया व्यापारियों की समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीनार में किया गया व्यापारियों की समस्याओं का समाधान
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। वाणिज्यकर विभाग ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर एक होटल में सेमिनार का आयोजन किया। व्यापारियों को वस्तु एवं सेवाकर की कार्य प्रणाली बताई गई। सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि जीएसटी में सरलीकरण की प्रक्रिया जारी है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही यह संशोधन किए हैं इससे व्यापारियों को लाभ होगा।
सेमिनार में लखनऊ से आए विशेषज्ञ और विभाग के अधिकारियों ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, ई-वे बिल को जनरेट करने, और रिफंड की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। वाणिज्यकर विभाग के जोन के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन जीसी मिश्र ने वाणिज्यकर विभाग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
सेमिनार में अतुल सिंह ने ईंट भट्टे की रॉयल्टी पर लगने वाले टैक्स का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस बावत ईंट भट्ठा व्यवसायियों की ओर से सरकार को प्रत्यावेदन दिया गया है। श्री मिश्र ने कहा कि यह सेवाकर के दायरे मेें माना गया है। ऐसे में टैक्स लग रहा है। अभी सरकार की ओर से इस बावत कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
सेमिनार में कई व्यापारियों ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि उनकी फाइलें सेंट्रल जीएसटी में होने के बावजूद समस्याओं का समाधान करने के लिए वहां से कोई नहीं है। इस पर कहा गया कि इस बावत डीएम से बात करेंगे। एडिशनल कमिश्नर ने व्यापारियों से कहा कि उनके स्तर से जो भी सहयोग मिल सकता है उसके लिए हर समय तैयार हैं।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमिश्नर खंड चार रोहित मालवीय व डीसी खंड एक जितेंद्र कुमार ने किया।
सेमिनार में ज्वाइंट कमिश्नर सर्वजीत, ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक एसएन पांडेय सहित अन्य अफसरों ने भी जानकारी दी। वाणिज्यकर विभाग के बृजेश मौर्य, उमा शंकर तिवारी, राजकुमार, राम तीरथ, वीरेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया। सेमिनार में व्यवसायी विश्व प्रकाश रुपन, चंद्र प्रकाश गुप्त, नीरज जायसवाल, अर्जुन दास, प्रेम नाथ राय ज्ञान केसरवानी आदि मौजूद रहे।