{"_id":"5ace3fe14f1c1b613e8b4a8f","slug":"61523466209-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, फसलों-सब्जियों की बर्बादी-AMBEDKAR NAGAR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, फसलों-सब्जियों की बर्बादी-AMBEDKAR NAGAR
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान
फैजाबाद। आंधी के साथ बारिश और कई इलाकों में ओले गिरने से बुधवार की दोपहर में गेहूं समेत दलहनी, तिलहनी फसलों, आम के बौर व सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की कटाई-मड़ाई ठप हो गई है। फसलें खेतों में लोट गई है, बालियां झड़ गई। आंधी-पानी व ओले से किसानों की कमर टूट गई है। जगह-जगह पेड़ उखड़ने से सदर बाजार में एक मकान व मंदिर को क्षति पहुंची है, जबकि देहातों में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। बिजली आपूर्ति भी घंटों प्रभावित हुई। तारुन में बिजली गिरने से एक पशु की मौत हो गई। बिना किसी पूर्वानुमान के अचानक हुई बरसात से मौसम विभाग भी हतप्रभ रहा। तीन अलग-अलग इलाकों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ को बरसात का कारण माना जा रहा है।
इन दिनों गेहूं की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। कई इलाकों में किसान इन दिनों रात-दिन मेहनत खेत में खड़ी पूंजी समय से सुरक्षित करने के लिए कटाई और मड़ाई चल रही है। कुछ जगहों पर किसानों ने गेहूं काटकर खेत में छोड़ रखा था। ऐसे में बुधवार दोपहर आई तेज आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कहीं पेड़ गिरने से लोगों के आशियाने ढह गए तो कहीं यातायात बाधित हो गया है। गेहूं की फसलें खेतों में लोट जाने से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। साथ ही तेजी से हो रहा कटाई व मड़ाई का कार्य भी बाधित हो गया है। सदर बाजार के रिहायशी इलाके में आंधी में सुनील कनौजिया के मकान पर पेड़ गिर गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया व राधा-कृष्ण मंदिर की दीवारों में दरार आ गई। सुनील ने बताया कि यह पेड़ कटवाने के लिए कई बार कैंटोमेन्ट बोर्ड से लेकर वन विभाग के अधिकारियों को पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
तारुन प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा बेलगरा मे बिजली गिरने से गयाप्रसाद यादव के तीन साल के बछड़े की मौत हो गई। प्रधान रामधारी यादव ने बताया कि शिरसा के पेड़ पर बिजली गिरने से बांधे गए बछड़े की मौत हो गई। आंधी के साथ ओले गिरे और हल्की बारिश हुई। इससे खेत में तैयार खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को नुकसन हुआ। तारुन ब्लॉक की पिछौरा, सौनोरा गाउपुर, किछूटीं, तारुन समेत अनेक ग्राम सभाओं में बारिश के साथ ओले गिरे। पिछौरा के महेंद्र दुबे, सोनौरा के पंकज सिंह, यादवपुर के प्रदीप यादव ने बताया कि बारिश और ओले से फसल को नुकसान हुआ है। खेत में खड़ी सब्जियों को क्षति हुई है।
विज्ञापन
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार आंधी से आम की फसल को भारी क्षति हुई है। लीला पुरवा के रामकरन वर्मा ने बताया कुछ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गयी है और सरसों, राई समेत गेहूं की जो फसल काट कर रखी थी, उनमें अब जमाव पैदा होने की आशंका है। आम व्यवसायी राकेश शुक्ला कहते हैं कि आम की फसल को आंधी ने तबाह कर दिया है। महबूबगंज प्रतिनिधि के अनुसार महबूबगंज, दिलासीगंज, वंदनपुर, गोसाईगंज आदि क्षेत्रों में आंधी, बरसात और ओलावृष्टि से क्षेत्र की गेहूं, चना, मटर, धनिया, सरसों, मसूर आदि की कटाई के लिए तैयार, मड़ाई के लिए रखी गई फसलें खराब हो गईं। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार बरसात से खेतों में किसानों के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। तहसील क्षेत्र के गयासपुर गौरा समेत कई स्थानों पर ओले भी पड़े, जिससे टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है।
पांच मिमी. हुई बारिश, पारा गिरा
मौसम विभाग ने अभी तक जिले में सिर्फ 5 मिमी बरसात होने का आंकलन किया है। लेकिन अचानक हुई बरसात से विभाग भी चौंक गया है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान व अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। जो कि अब वापस हो रहा है लेकिन अचानक हुई बरसात चौंकाने वाली है। बरसात से दिन का तापमान भी नम हो गया। अगले चौबीस घंटे में बादल छाए रहने व पश्चिमी हवा के चलने की उम्मीद है।
जिले में बुधवार को अचानक आंधी के साथ हुई बरसात व ओलावृष्टि चिंताजनक है। हालांकि बरसात बहुत कम हुई है, लेकिन गेहूं की फसल खासी प्रभावित होने की संभावना है। यदि आगे बारिश होती है तो गेहूं का रंग उतर जाएगा और लागत मूल्य बढ़ने की उम्मीद है। -बीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी फैजाबाद