{"_id":"5a8db4454f1c1b462c8b94cc","slug":"61519236165-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कराने को रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कराने को रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कराने के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
फैजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना कर दी गई। तीन ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 16 बूथों पर गुरुवार को मतदान होगा। शांति व सुरक्षा के लिए तीन जोनल व तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
रुदौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेलसर, अमानीगंज की चंदौरा और मया बाजार के बनगवां ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद के लिए गुरुवार को मतदान कराया जाएगा। बुधवार को पोलिंग पार्टी के मतदान कर्मियों को विकास भवन में अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। तीनों पदों के लिए प्रत्याशियों की कुल संख्या 12 है। इनमें भेलसर में पांच, चंदौरा में दो और बनगवां में पांच प्रत्याशी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि भेलसर के आठ, चंदौरा के पांच और बनगवां के तीन बूथों पर मतदान के लिए कुल 16 पार्टियां रवाना की गई है। एक पोलिंग पार्टी को रिजर्व रखा गया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया मतदान के दौरान शांत व सुरक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को लगाया गया है। साथ ही प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।