फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आखिरी दौर तक लगता रहा सीसीटीवी कैमरा

आखिरी दौर तक लगता रहा सीसीटीवी कैमरा

Tue, 06 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आखिरी दौर तक लगता रहा सीसीटीवी कैमरा
यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से
विज्ञापन

फैजाबाद। चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच मंगलवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होगी। जिला प्रशासन की ओर से जिले में 132 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा केंद्र पर अंतिम दिन तक सीसीटीवी कैमरा लगाने की कवायद होती रही। डीआईओएस राजेश कुमार आर्या के निरीक्षण में केंद्र बने राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में बदइंतजामी सामने आई। परीक्षा में कुल एक लाख 16 सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिले के सभी केंद्रों पर सोमवार को परीक्षार्थियों की स्लिपें चिपकाने से लेकर तमाम तैयारियां होती रहीं। दोनों पालियों में परीक्षा होने से पहले दिन ही प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। जीजीआईसी हैदरगंज में सोमवार को सीसीटीवी लगाने का काम जारी रहा। जबकि सीसीटीवी की निगरानी में प्रशभनपत्रों को ही रखा जाना था। इसके अलावा फर्नीचर आदि में भी तमाम अव्यवस्थाएं देखी गईं। डीआईओएस राजेश कुमार आर्या ने सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि, किसी भी अर्ह छात्र-छात्रा को किसी भी दशा में किन्हीं कारणों से परीक्षा से वंचित कदापि न किया जाय। यदि किसी विद्यालय में पंजीकरण कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो उन विद्यालय के कक्षा 9 व 11 के ऑनलाइन नामावली के आधार पर अर्ह छात्रों को मिलान करते हुए परीक्षा में सम्मिलित कराया जाय। केंद्र व्यवस्थापक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लें कि विद्यालय में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। नकल हेतु संभावित गतिविधि पर विशेष ध्यान रहे। परीक्षा ड्यूटी के लिए सभी कक्ष निरीक्षकों को मुक्त करने के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों को भी आदेशित किया गया, ऐसा न करने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed